ENG vs NEP: रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 5 रन से हराया, आखिरी ओवर में बनाने थे इतने रन

England vs Nepal: ICC टी20 विश्व कप के मुकाबले काफी रोमांच देखने को मिला रहा है. शनिवार को अमेरिका की गेंदबाजी ने सबको चौंकाया, जिसके कारण भारत की टीम कुछ समय के लिए मुश्किल में नजर आई.

ENG vs NEP T20 world cup 2026 England defeated Nepal by 5 runs in a thrilling match
Image Source: Social Media

England vs Nepal: ICC टी20 विश्व कप के मुकाबले काफी रोमांच देखने को मिला रहा है. शनिवार को अमेरिका की गेंदबाजी ने सबको चौंकाया, जिसके कारण भारत की टीम कुछ समय के लिए मुश्किल में नजर आई. हालांकि, भारत ने आखिरकार अमेरिका को 29 रनों से मात दे दी. अब फिर एकबार काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड और नेपाल के बीच हुए मुकाबले ने कुछ समय के लिए सभी की सांसे रूक गई थी.

दरअसल, इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाए थे. इसके जवाब में रैंकिंग के हिसाब से काफी कमजोर मानी जाने वाली टीम नेपाल ने 180 रन बना डाले. और ये मुकाबला सिर्फ 5 रन से हार गई. नेपाल के बल्लेबाजों ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने क्रिकेटप्रेमियों को अपना फैन बना लिया. इस मैच को भले ही इंग्लैंड ने जीता, लेकिन प्रशंसा नेपाल की हो रही है. 

6 गेंद के कारण बच गई इंग्लैंड की लाज 

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बना डाले. हैरी ब्रूक और जैकब बैथेल की अर्घशतकीय पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इसके साथ ही विल जैक्स ने भी तूफानी पारी खेली. इंग्लैंड ने जीतना स्कोर बनाया था, उसको देखते हुए सभी ये उम्मीद लगाए बैठे थे कि नेपाल शायद इसका आधा भी स्कोर नहीं बना पाए. लेकिन हुआ बिल्कुल उलट. नेपाल के बल्लेबाजों ने इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उडा दीं. 

185 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल ने सटीक शुरुआत हुई. 42 रन पर नेपाल का दूसरा विकेट गिरा. लेकिन उसके बाद तीसरा विकेट गिराने में इंग्लैंड का हालत पस्त हो गया. दीपेन्द्र सिंह एरी 44 रन और कप्तान रोहित पॉडेल ने 39 रनों की पारी खेल कर मैच को रोमाचंक बना दिया. मैच ऐसा पलटा कि आखिरी 6 गेंदों में नेपाल को सिर्फ 10 रन बनाने थे. जिस तरह लोकेश बाम बल्लेबाजी कर रहे थे, उसको देखते हुए यह लग रहा था कि ये मैच नेपाल आसानी से जीत लेगी.  

सैम कर्रन ने पलट दिया पाशा

सैम कर्रन के हाथों में आखिरी ओवर दिया गया. उन्होंने अपने अनुभव का इस्तेमाल करके शानदार गेंदबाजी की. और नेपाल के बल्लेबाज सिर्फ 5 रन ही बना पाए. ऐसे में सैम की गेंदबाजी ने बड़ा उलटफेर होने से बचा लिया. गौरतलब है कि इससे पहले नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के मैच के दौरान भी देखने को मिला था. जहां पाकिस्तान को नीदरलैंड से जीतने में पसीने छूट गए थे.

ये भी पढ़ें- PNB में इन पदों पर निकली हजारों भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई; आवेदन की प्रक्रिया शुरू