इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' मचाएगी तहलका, पहले दिन टूटेंगे 15 फिल्मों के रिकॉर्ड!

Awarapan 2 Updates: इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है. फिल्म में इमरान एक जुनूनी प्रेमी के किरदार में नजर आएंगे. उनके किरदार में प्यार के साथ जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा. फिल्म के ट्रेलर और गानों को लेकर भी अच्छा माहौल बना हुआ है.

Emraan Hashmi Awarapan 2 set to create a sensation records of 15 films to be broken opening day
Image Source: Social Media

Awarapan 2 Updates: इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है. फिल्म में इमरान एक जुनूनी प्रेमी के किरदार में नजर आएंगे. उनके किरदार में प्यार के साथ जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा. फिल्म के ट्रेलर और गानों को लेकर भी अच्छा माहौल बना हुआ है.

फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और अब इसकी कमाई को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सकती है.

पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है फिल्म?

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, 'आवारापन 2' पहले दिन करीब 16 करोड़ रुपये से लेकर 21 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है. अगर फिल्म इस अनुमान के आसपास कमाई करती है तो यह इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग बन सकती है.

फिल्म की ओपनिंग अगर 16 करोड़ रुपये से ऊपर रहती है तो इमरान की पिछली कई फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन का रिकॉर्ड टूट जाएगा. इनमें 'हक', 'ग्राउंड जीरो', 'सेल्फी', 'राज रीबूट', 'अजहर', 'हमारी अधूरी कहानी', 'मर्डर 2', 'राज 3', 'जन्नत 2', 'शंघाई', 'द डर्टी पिक्चर', 'दिल तो बच्चा है जी', 'राज', 'जन्नत' और पहली 'आवारापन' जैसी फिल्में शामिल हैं.

इमरान की फिल्म 'राज 3' ने पहले दिन करीब 10.47 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 'मर्डर 2' की ओपनिंग करीब 7.10 करोड़ रुपये रही थी. पहली 'आवारापन' की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन करीब 79 लाख रुपये का कारोबार किया था.

एडवांस बुकिंग में भी अच्छा रिस्पॉन्स

'आवारापन 2' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म को शुरुआती तौर पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिखाई दे रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 5 बजे तक फिल्म के 50 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके थे.

फिल्म ने देशभर में एडवांस बुकिंग से करीब 1.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. ब्लॉक सीटों को शामिल करने के बाद यह आंकड़ा करीब 3.13 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. महाराष्ट्र में फिल्म की एडवांस बुकिंग से करीब 70.86 लाख रुपये और दिल्ली में करीब 67.36 लाख रुपये की कमाई बताई जा रही है.

ट्रेड एक्सपर्ट को भी अच्छी कमाई की उम्मीद

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर उम्मीद जताई है. उनका कहना है कि टिकटों की बिक्री अच्छी चल रही है और इससे फिल्म की शुरुआत मजबूत होने की उम्मीद है. उन्होंने पहली 'आवारापन' का भी जिक्र किया. उनके मुताबिक, पहली फिल्म रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चली थी, लेकिन समय के साथ उसे एक मजबूत दर्शक वर्ग मिला. 

इमरान हाशमी के काम को भी फिल्म में काफी पसंद किया गया था. वहीं, एक ट्रेड एक्सपर्ट के अनुमान के मुताबिक, 'आवारापन 2' करीब 12 करोड़ रुपये से शुरुआत कर सकती है. हालांकि, असली आंकड़ा फिल्म के रिलीज होने के बाद ही सामने आएगा.

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

'आवारापन 2' का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म का संगीत मिथुन, अरमान मलिक, जीत गांगुली, अखिल सचदेव और राजू सिंह ने तैयार किया है. इसे विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है, जबकि मुकेश भट्ट फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं.

'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' से मुकाबला होगा. ऐसे में दोनों फिल्मों की रिलीज के बाद दर्शकों का रिस्पॉन्स और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखना दिलचस्प होगा.

ये भी पढ़ें- समय तय करें, हर सवाल का दूंगा जवाब... अमित शाह ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र, जानें क्या कहा