‘आवारापन 2’ ने मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर मारी बड़ी छलांग, छप्परफाड़ कमाई से उड़ाए 7 फिल्मों के परखच्चे

Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है.

Emraan Hashmi Awarapan 2 Box Office Collection Disha Patani shabana azmi
Image Source: Social Media

Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है. 14 अगस्त को रिलीज हुई इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा का मुकाबला सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से हुआ, लेकिन पहले दिन कमाई के मामले में इमरान हाशमी की फिल्म आगे निकल गई. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था और एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने भी इसकी मजबूत शुरुआत के संकेत दे दिए थे.

पहले दिन ही 21 करोड़ का नेट कलेक्शन

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन भारत में करीब 21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 25.20 करोड़ रुपये बताया गया है. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं और फाइनल रिपोर्ट आने के बाद कमाई में थोड़ा बदलाव संभव है. सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी और सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाओं ने फिल्म के लिए मजबूत माहौल तैयार किया है.

प्रीक्वल की लाइफटाइम कमाई भी पीछे छूटी

‘आवारापन 2’ की सबसे खास उपलब्धियों में से एक यह है कि फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन अपनी 2007 में आई प्रीक्वल ‘आवारापन’ की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया. इमरान हाशमी के शिव पंडित वाले किरदार को दर्शकों से खास प्रतिक्रिया मिल रही है. सोशल मीडिया पर कई दर्शक फिल्म और अभिनेता के प्रदर्शन की तारीफ कर रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में इसकी कमाई बढ़ने की उम्मीद मजबूत हुई है.

अक्षय कुमार की फिल्म को भी छोड़ा पीछे

21 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ ‘आवारापन 2’ ने अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ के 19.40 करोड़ रुपये के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इस प्रदर्शन के साथ इमरान हाशमी की फिल्म साल की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. फिल्म की एडवांस बुकिंग और पहले दिन की कमाई को देखते हुए अब नजर इसके वीकेंड कलेक्शन पर टिकी है.

ये इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर 2026 की टॉप 10 बॉलीवुड ओपनर फिल्में (नेट कलेक्शन)

  • धुरंधर 2: 145 करोड़
  • बॉर्डर 2: 32.1 करोड़
  • आवारापन 2- 21 करोड़
  • वेलकम टू द जंगल: 19.40 करोड़
  • भूत बंगला: 18.31 करोड़
  • कॉकटेल 2: 14.1 करोड़
  • ओ'रोमियो: 9.01 करोड़
  • है जवानी तो इश्क़ होना है: 8.65 करोड़
  • इक्कीस: 7.28 करोड़
  • पति पत्नी और वो दो: 4.38 करोड़

इमरान हाशमी के साथ नजर आए ये सितारे

‘आवारापन 2’ साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ का सीक्वल है और इसका निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. फिल्म में इमरान हाशमी के साथ शबाना आजमी और दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं. रोमांस, एक्शन और इमोशन से भरपूर इस कहानी को लेकर दर्शकों में पहले से उत्सुकता थी, जिसका असर अब बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दे रहा है. 

ये भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, ‘भूत बंगला’ समेत 13 फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड ध्वस्त