Emmanuel Macron India Visit : मुंबई एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मैक्रों का भव्य स्वागत

Emmanuel Macron India Visit Grand welcome at Mumbai Airport

Emmanuel Macron: भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी के लिए आज का दिन बेहद अहम है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर उनका स्वागत महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया. उनके साथ फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों भी मौजूद रहीं.

यह राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा दौरा है और मुंबई का पहला. इससे साफ है कि दोनों देशों के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं.