भारतीय निर्वाचन आयोग आज पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा. इसे लेकर चुनाव आयोग द्वारा शाम करीब 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी. बताया जा रहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेंगे.