Bihar Election : बिहार चुनाव की तारीखों पर बड़ा अपडेट, चुनाव आयोग ने दी ये बड़ी जानकारी

Election Commission gave update on Bihar election dates

पटना/नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महीनों से चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आज शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चुनाव की तारीखों, मतदान के चरणों, और गिनती की तिथि का ऐलान करेगा. इस प्रेस वार्ता को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि यह तय करेगा कि राज्य में राजनीतिक समीकरण किस दिशा में आगे बढ़ेंगे.

भारत निर्वाचन आयोग ने आज, 6 अक्टूबर को शाम 4 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने की घोषणा की है. यह प्रेस वार्ता नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित की जाएगी. सूत्रों के अनुसार, इसी मंच से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की आधिकारिक तारीखों, चरणों की संख्या, और मतगणना की तारीख का एलान किया जाएगा.