अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई भीषण तबाही, अबतक 622 लोगों की मौत, 1500 से अधिक घायल

Afghanistan Earthquake Death Update: अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बीती रात एक भूकंप ने कहर बरपा दिया. रात्रि 12:47 बजे महसूस हुए तेज झटकों ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया. अधिकारियों के अनुसार, इस आपदा में अब तक 622 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 1,500 लोग घायल हैं.

Earthquake wreaks havoc in Afghanistan 622 people dead so far more than 1500 injured
Image Source: Social Media

Afghanistan Earthquake Death Update: अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बीती रात एक भूकंप ने कहर बरपा दिया. रात्रि 12:47 बजे महसूस हुए तेज झटकों ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया. अधिकारियों के अनुसार, इस आपदा में अब तक 622 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 1,500 लोग घायल हैं.

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने भूकंप की तीव्रता 6.0 बताई है. इस भूकंप के झटके अफगानिस्तान के साथ-साथ पाकिस्तान और भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए. दिल्ली-एनसीआर में भी हल्के झटके महसूस हुए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई, हालांकि कोई जानमाल की हानि नहीं हुई.

राहत कार्य जारी, कठिन भौगोलिक स्थिति बनी बड़ी चुनौती

अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन की टीमें प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं. हालांकि, क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक स्थिति के कारण मदद पहुंचाना काफी मुश्किल हो रहा है. सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है.

भूकंप क्यों आता है? हिंदूकुश क्षेत्र की टेक्टोनिक गतिविधियां

हिंदूकुश पर्वतीय क्षेत्र टेक्टोनिक प्लेटों की सक्रियता के कारण भूकंप के लिए संवेदनशील माना जाता है. भारतीय प्लेट और यूरोशियन प्लेट के खिसकने से इस क्षेत्र में बार-बार भूकंप आते रहते हैं. इस क्षेत्र में हाल ही में भी कई हल्के भूकंप दर्ज किए गए थे.

प्राकृतिक आपदाओं से सावधान रहने की जरूरत

यह भूकंप एक बार फिर हमें प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सजग और सतर्क रहने की याद दिलाता है. समय पर तैयारी और बचाव कार्यों को बेहतर बनाने की आवश्यकता अब और भी अहम हो गई है.

यह भी पढ़ें- ट्रंप की टूटी हेकड़ी! SCO Summit के बाद बैकफुट पर अमेरिका, जानिए US दूतावास ने क्या कहा