राम नवमी पर भी बरकरार रही ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, तोड़े शाहरुख-प्रभास के रिकॉर्ड, कितना हुआ कलेक्शन?

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के बाद से ही फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए थे और पहले हफ्ते में ही 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.

Earnings of Dhurandhar 2 on Ram Navami how much was the collection
Image Source: Social Media

Dhurandhar 2 BO Collection: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के बाद से ही फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए थे और पहले हफ्ते में ही 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.

राम नवमी के मौके पर भी फिल्म की कमाई में तेजी देखने को मिली और 8वें दिन इसने एक बार फिर मजबूत कलेक्शन दर्ज किया.

8वें दिन कितनी रही कमाई?

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले 7 दिनों में कुल 624.47 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

वहीं 8वें दिन फिल्म ने करीब 49.70 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन बढ़कर लगभग 674.17 करोड़ रुपये हो गया है.

यह लगातार बढ़ती कमाई दिखाती है कि दर्शकों के बीच फिल्म की पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई है.

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी

फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. 8वें दिन के कलेक्शन के बाद यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच गई है.

इस दौरान फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया, जिनमें

  • स्त्री 2 (627 करोड़)
  • कल्कि 2898 एडी (646.31 करोड़)
  • जवान (640.25 करोड़)

शामिल हैं.

अब फिल्म का अगला लक्ष्य आरआरआर के 782.20 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करना है.

पहले पार्ट को भी दे सकती है चुनौती

कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ से आगे फिलहाल सिर्फ इसका पहला भाग है. धुरंधर ने भारत में करीब 895 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जिस रफ्तार से सीक्वल आगे बढ़ रहा है, उससे उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में यह अपने ही पिछले रिकॉर्ड को चुनौती दे सकता है.

फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से लगातार दर्शकों की पसंद बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! तेल संकट के बीच सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाई, कितना होगा फायदा?