एशिया कप 2025 अपने अंतिम मुकाम पर पहुंच चुका है, और क्रिकेट प्रेमियों के लिए इससे बड़ा रोमांच शायद ही कुछ और हो सकता है. भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में इतिहास रचने को तैयार हैं. इस बार मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि 41 साल में पहली बार ये दोनों चिर-प्रतिद्वंदी एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे.
दुबई में पहले से ही इस मैच को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है, और ऐसे में दुबई पुलिस ने फैंस की सुरक्षा और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक सख्त दिशा-निर्देश सूची जारी की है.
मैच से पहले स्टेडियम पहुंचने का समय और एंट्री नियम
दुबई पुलिस ने सभी दर्शकों से अनुरोध किया है कि वे मैच शुरू होने के कम से कम 3 घंटे पहले स्टेडियम पहुंचें.
एक टिकट पर केवल एक बार प्रवेश की अनुमति होगी.
यदि कोई दर्शक मैच के दौरान स्टेडियम से बाहर जाता है, तो उसे फिर से प्रवेश नहीं मिलेगा.
फैंस को स्टेडियम स्टाफ के सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा.
ये चीजें न लाएं – प्रतिबंधित वस्तुओं की लिस्ट
दुबई पुलिस ने आयोजकों के साथ मिलकर उन सभी वस्तुओं की सूची जारी की है, जिन्हें स्टेडियम के अंदर लाना कड़ाई से मना है:
क्या न करें – बुरे बर्ताव पर भारी जुर्माना और जेल का खतरा
दर्शकों को न सिर्फ सामान बल्कि व्यवहार को लेकर भी चेतावनी दी गई है:
तीन महीने तक की जेल अगर कोई दर्शक हिंसा करता है, खिलाड़ी या अन्य दर्शकों पर वस्तुएं फेंकता है, या नस्लभेदी टिप्पणियां करता है, उस पर ₹2.41 लाख से ₹7.24 लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. दुबई पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि मैच के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। खास पुलिस बल तैनात रहेंगे, और सार्वजनिक व्यवस्था में खलल डालने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
भारत बनाम पाकिस्तान: अब तक भारत का पलड़ा भारी
टूर्नामेंट के इस संस्करण में भारत और पाकिस्तान पहले ही दो बार आमने-सामने आ चुके हैं, और दोनों बार सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने बाज़ी मारी है. अब देखना होगा कि क्या पाकिस्तान वापसी कर पाता है या भारत एक और जीत के साथ एशिया कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाता है.
यह भी पढ़ें: 'हमारी टीम जवाब जरूर देगी...' फाइनल से पहले पाकिस्तान के कप्तान का भड़काऊ बयान, भारत को दी चेतावनी