सावधान! फेस्टिव सेल के चक्कर में मत कटवा लेना अपनी जेब, एक गलती कर देगी कंगाल, जानें कैसे बचें

Online Shopping: जब फेस्टिव सीजन आता है, तो बाजार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भारी छूट और धमाकेदार ऑफर्स की बाढ़ आ जाती है. हर कोई इस मौका का फायदा उठाना चाहता है, लेकिन इसी उत्साह में कई बार लोग धोखे का शिकार भी हो जाते हैं.

Don t fall for cheap deals in festive sales one mistake can empty your wallet
Image Source: Freepik

Online Shopping: जब फेस्टिव सीजन आता है, तो बाजार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भारी छूट और धमाकेदार ऑफर्स की बाढ़ आ जाती है. हर कोई इस मौका का फायदा उठाना चाहता है, लेकिन इसी उत्साह में कई बार लोग धोखे का शिकार भी हो जाते हैं. ऑनलाइन ठग और फेक वेबसाइट्स ऐसे मौके का फायदा उठाकर ग्राहकों को ठगने में लगे रहते हैं. इसलिए इस फेस्टिव सीजन में शॉपिंग करते समय खास सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.

नकली वेबसाइट्स और फर्जी ऑफर्स से बचाव कैसे करें?

ठग ऐसे आकर्षक ऑफर्स देते हैं जो सुनने में इतने अच्छे लगते हैं कि विश्वास करना मुश्किल हो जाता है. महंगे स्मार्टफोन, ब्रांडेड गैजेट्स और कपड़ों को बेहद कम दामों पर बेचना उनका जाल है. अक्सर ये प्रोडक्ट नकली होते हैं या डिलीवरी तक नहीं होते. इसलिए खरीदारी से पहले वेबसाइट की विश्वसनीयता जांच लें. आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से ही खरीदारी करें और URL में किसी भी असामान्यता के प्रति सतर्क रहें.

पेमेंट करते समय रखें ये सावधानियां

ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त भी सतर्कता बहुत जरूरी है. किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करके पेमेंट न करें. UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या कैश ऑन डिलीवरी जैसे सुरक्षित विकल्पों का उपयोग करें. कभी भी अपनी बैंक डिटेल्स, OTP या पर्सनल जानकारी किसी के साथ साझा न करें क्योंकि असली कंपनियां कभी इस तरह की जानकारी नहीं मांगतीं.

रिव्यू और रेटिंग्स से करें भरोसे का फैसला

शॉपिंग करने से पहले प्रोडक्ट के रिव्यू और रेटिंग्स जरूर पढ़ें. इससे आपको पता चलता है कि उत्पाद असली है या नहीं और विक्रेता कितना भरोसेमंद है. इससे आप नकली विक्रेताओं से बच सकते हैं और बेहतरीन डील्स का फायदा उठा सकते हैं.

ऑनलाइन ठगी से बचने का सबसे बड़ा हथियार

ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान थोड़ा सतर्क रहना ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है. एक छोटी सी गलती आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है न केवल आपकी जेब पर बल्कि आपकी पर्सनल जानकारी पर भी खतरा बन सकती है. इसलिए हर बार शॉपिंग से पहले साइट, ऑफर्स और भुगतान के तरीके की अच्छी तरह जांच-परख करें.

ये भी पढ़ें: दुनिया का सबसे अमीर YouTuber, 5 मिनट की वीडियो पर होती है इतनी कमाई, जानकर उड़ जाएंगे होश