Indias Portugal travel guide: हर साल की तरह इस साल भी नई साल की खुशियों को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. कुछ लोग अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं, तो कुछ दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाकर नए साल का जश्न मनाते हैं. भारत में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए गोवा सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक माना जाता है. इसे अक्सर ‘भारत का पुर्तगाल’ भी कहा जाता है, क्योंकि यहां का बीच कल्चर, समुंदर का किनारा और मॉर्डन लाइफस्टाइल यूरोपीय अनुभव जैसा लगता है.
गोवा की नाइटलाइफ़ और बीच पार्टीज़ पूरे साल लोगों को आकर्षित करती हैं, लेकिन न्यू ईयर पर यहां का माहौल सबसे जीवंत होता है. विदेशी और भारतीय पर्यटक दोनों ही इस समय गोवा का रुख करते हैं. इस वजह से यह पीक सीजन माना जाता है. इसलिए यदि आप भी इस बार गोवा में नए साल का जश्न मनाना चाहते हैं, तो अच्छी प्लानिंग और पहले से तैयारी करना बहुत जरूरी है.
ट्रिप की प्लानिंग कैसे करें
अगर आप न्यू ईयर पर गोवा जाने की सोच रहे हैं, तो अभी से ट्रिप की प्लानिंग शुरू कर देना सही रहेगा. इसमें सबसे पहले फ्लाइट टिकट और होटल बुकिंग करना शामिल है. पीक सीजन में, टिकट और होटल के दाम अक्सर सामान्य से काफी ज्यादा हो जाते हैं. बिना पूर्व योजना के यात्रा करना महंगा और थकाऊ हो सकता है.
पैकेज ट्रिप का विकल्प
गोवा जाने के लिए कई ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स 3-4 दिन के पैकेज ऑफर करते हैं. इन पैकेज में आमतौर पर होटल, खाने-पीने की सुविधा और पार्टी वैन्यू तक की व्यवस्था शामिल होती है. पैकेज ट्रिप लेने का फायदा यह होता है कि आपको हर चीज की चिंता नहीं करनी पड़ती और ट्रिप अधिक आरामदायक हो जाती है.
पार्टी वेन्यू और ठहरने की जगह चुनना
गोवा में नए साल की पार्टी होटल, पब और क्लब सभी जगहों पर होती है. हालांकि, असली मज़ा बीच पार्टीज़ में आता है. समंदर की लहरों और आतिशबाजी के बीच पार्टी करना एक यादगार अनुभव बन जाता है. यदि आप बीच पार्टी का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो पार्टी स्थल के पास का होटल ही चुनें. ऐसा करने से आपको ट्रैफिक में फंसने या टैक्सी महंगी होने जैसी समस्याओं से बचाव मिलेगा.
अल्कोहल का ध्यान रखें
बीच या पब्लिक जगह पर शराब पीना गोवा में गैरकानूनी है. इसलिए अपनी ड्रिंक्स किसी लाइसेंस प्राप्त बार या शैक में लें. ड्रिंक्स का सेवन लिमिट में ही करें ताकि पार्टी के बाद सुरक्षित तरीके से होटल लौट सकें.
गोवा के सबसे लोकप्रिय न्यू ईयर बीच
बागा और कलंगुट न्यू ईयर पार्टी के लिए सबसे लोकप्रिय और सुविधाजनक लोकेशन हैं. यहां बार, क्लब, रेस्तरां और शॉपिंग ऑप्शन आसानी से मिल जाते हैं. इन बीच पर बॉलीवुड नाइट्स से लेकर इंटरनेशनल म्यूजिक कॉन्सर्ट्स तक आयोजित होते हैं. पास के होटल्स में ठहरना सुविधाजनक होता है और समुद्र के किनारे का नजारा रातभर पार्टी का मज़ा बढ़ा देता है.
अंजुना और वागाटोर उन लोगों के लिए बेस्ट हैं, जो साइनट्रान्स रेव्स और नेचर बेस्ड म्यूजिक का अनुभव लेना चाहते हैं. यह बीच आमतौर पर वाइब्रेंट एंबियंस और खुली-खुली पार्टीज़ के लिए मशहूर हैं.
ट्रैवल और सुरक्षा के सुझाव
यह भी पढ़ें- सावधान! अगर आपके नाम पर भी है फर्जी SIM, तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा, DoT की सख्त चेतावनी