Instagram हो गया लॉक या फिर नहीं हो रहा लॉगिन? ऐसे मिनटों में समस्या हो जाएगी हल

Instagram Login: आजकल लोग बिना सोशल मीडिया के अपनी जिंदगी अधूरा समझने लगते हैं. चाहे रिल्स देखना हो या ब्रांड प्रमोशन करना, लोग सोशल मीडिया को ही पहली पसंद मानने लगे हैं.

tECH Is Instagram locked or can't you log in This is how you can fix it in minutes
Image Source: Freepik

Instagram Login: आजकल लोग बिना सोशल मीडिया के अपनी जिंदगी अधूरा समझने लगते हैं. चाहे रिल्स देखना हो या ब्रांड प्रमोशन करना, लोग सोशल मीडिया को ही पहली पसंद मानने लगे हैं.  इंस्टाग्राम भी एक ऐसा ही प्लेटफॉर्म है, जहां लोग मनोरंजन के साथ ही पैसे भी कमाने में आगे रहते हैं. इंस्टा पर रिल्स बनाकर तो लोग जरूर पैसे कमा रहे, इसके अलावा अपने ब्रांन्ड्स को करोड़ों लोगों तक पहुंचाने के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में सोचिए कि अचानक एक दिन आपका इंस्टा अकाउंट हैक हो जाए, या फिर आप पासवर्ड भूल जाएं. तो ऐसे में आप क्या करेंगे? इस लेख में हम आपको इन्हीं समस्याओं के बारे में बताएंगे.

Instagram पर लॉगिन ना हो तो क्या करें?

इंस्टाग्राम अचानक कई बार लॉगिन नहीं होता है. इसके कई कारण हो सकते हैं. कई बार बार-बार गलत पासवर्ड डालने के कारण अकाउंट लॉक हो जाता है. इसके अलावा कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि संदिग्ध लॉगिन होने के कारण या ईमेल और मोबाइल नंबर की पुष्टी ना होने के कारण अकाउंट को लॉक कर दिया जाता है. ऐसे मामलों में हैक होने के खतरा अधिक रहता है. इसके अलावा अकाउंट लॉगिन ना होने की वजह कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन भी होता है. 

पासवर्ड भूल गए तो अपनाए ये तरीका

  • Instagram की Login Screen पर जाएं
  • “Forgot password?” ऑप्शन पर टैप करें
  • Registered Email, Username या Mobile Number दर्ज करें
  • Password Reset Link या Code मिलेगा
  • मिले हुए लिंक/कोड के जरिए नया पासवर्ड सेट करें
  • अपने अकाउंट में दोबारा Login कर लें

अकाउंट हैक हो गया तो?

  • Login Screen पर जाकर “Need more help?” ऑप्शन पर टैप करें
  • “My account was hacked” विकल्प चुनें
  • पहचान की पुष्टि के लिए Email, Phone Number या फिर Selfie Video मांग सकता है
  • जरूरी जानकारी सबमिट करके Verification Process पूरा करें.

ये भी पढ़ें- पढ़ाई या पैशन किसे फॉलो करें? 'परीक्षा पे चर्चा' में पीएम मोदी ने दिया गुरु मंत्र, देखें VIDEO