आ गई हाड़ कपाने वाली ठंड, हीटर खरीदने से पहले जान लें ये बात; नहीं तो पछताओगे!

Tech Tips:ठंड का मौसम आते ही घरों में हीटर की जरूरत तेजी से बढ़ जाती है. ठिठुरन से राहत पाने के लिए लोग अक्सर जल्दबाजी में हीटर खरीद लेते हैं, लेकिन सही जानकारी के बिना लिया गया फैसला बाद में परेशानी का कारण बन सकता है.

Do not make mistakes buying heater lead to loss
Image Source: Freepik

Tech Tips:ठंड का मौसम आते ही घरों में हीटर की जरूरत तेजी से बढ़ जाती है. ठिठुरन से राहत पाने के लिए लोग अक्सर जल्दबाजी में हीटर खरीद लेते हैं, लेकिन सही जानकारी के बिना लिया गया फैसला बाद में परेशानी का कारण बन सकता है. बाजार में कई तरह के हीटर उपलब्ध हैं और हर हीटर हर कमरे या जरूरत के लिए उपयुक्त नहीं होता. ऐसे में हीटर खरीदने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपके घर और बजट के हिसाब से कौन-सा विकल्प बेहतर रहेगा.


आजकल बाजार में मुख्य रूप से तीन तरह के हीटर देखने को मिलते हैं. हेलोजन हीटर उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो कम खर्च में ठंड से बचाव चाहते हैं. आमतौर पर इनकी कीमत 1000 से 1500 रुपये के आसपास होती है और छोटे कमरों के लिए ये ठीक रहते हैं. फैन हीटर, हेलोजन की तुलना में थोड़े ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं. 

कितनी होती है कीमत

इनकी कीमत लगभग 2000 से 3000 रुपये तक होती है. ये मध्यम आकार के कमरे को जल्दी गर्म कर देते हैं और ठंड से राहत देते हैं. ऑयल हीटर सबसे सुरक्षित विकल्प माने जाते हैं, खासकर परिवार और बच्चों के लिए. हालांकि, इनके लिए 5000 रुपये या उससे ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है. बड़े कमरों में लंबे समय तक गर्माहट बनाए रखने के लिए ऑयल हीटर बेहतर साबित होते हैं.

हीटर चुनते समय किन बातों पर ध्यान दें

हीटर खरीदते समय कमरे के साइज का ध्यान रखना सबसे जरूरी है. छोटे कमरे के लिए ज्यादा पावरफुल हीटर लेने की जरूरत नहीं होती, जबकि बड़े कमरे में छोटा हीटर असरदार नहीं रहेगा. बजट भी एक अहम फैक्टर है. अगर सीमित बजट है तो हेलोजन या फैन हीटर ठीक रहेंगे, लेकिन अगर सुरक्षा और लंबे समय तक इस्तेमाल प्राथमिकता है तो ऑयल हीटर बेहतर विकल्प हो सकता है.

हीटर इस्तेमाल करते वक्त रखें ये सावधानियां

हीटर का सही इस्तेमाल न किया जाए तो यह खतरनाक भी हो सकता है. इसलिए सोने से पहले हीटर चलाकर कमरे को गर्म कर लें और सोते वक्त उसे बंद कर देना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. हेलोजन और फैन हीटर कमरे की हवा को सूखा बना सकते हैं, जिससे ऑक्सीजन का स्तर कम हो सकता है. ऐसे में कमरे में थोड़ा वेंटिलेशन जरूर रखें. हीटर को ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखें और बच्चों की पहुंच से दूर रखना भी बेहद जरूरी है. सही सावधानियों के साथ इस्तेमाल किया गया हीटर सर्दियों में आपको आराम और गर्माहट दोनों देगा.

यह भी पढ़ें: Android फोन में आ गया जान बचाने वाला अपडेट, कैसे काम करेगा ये 'संकट मोचन' फीचर? जानें पूरी जानकारी