सांगानेर में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का दीपावली मिलन और सम्मान समारोह, छात्रों व वरिष्ठजनों को किया सम्मानित

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा आज प्रताप नगर, सांगानेर स्थित कान्यकुब्ज समाज भवन के स्नेही तारा सभागार में "दीपावली मिलन व प्रतिभा/ वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

Diwali milan function of Kanyakubj Brahmin community in Sanganer
Image Source: Social Media

सांगानेर: कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा आज प्रताप नगर, सांगानेर स्थित कान्यकुब्ज समाज भवन के स्नेही तारा सभागार में "दीपावली मिलन व प्रतिभा/ वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह में भारी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया एवं बढ़ चढ़ कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. समारोह की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र ने की साथ में मंच पर समाज अध्यक्ष राजेश चंद्र द्विवेदी उपस्थित रहे.

छात्रों व वरिष्ठजनों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम की शुरूआत रमेश मिश्रा,राजेश चंद्र द्विवेदी,प्रमोद दुबे, हरिओम पाठक, कमला शुक्ला एवं अलका मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई. सांस्कृतिक मंत्री रत्ना मिश्रा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की भव्य प्रस्तुति कराई गई. प्रतिभावान छात्र/ छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर एवं कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. 80 वर्ष से अधिक आयु के 15 वरिष्ठ जनों का शाल,श्रीफल एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया.

समाज को आगे बढ़ाने का आह्वाहन

अध्यक्ष द्वारा अपने उदबोधन में समाज की एकता, बच्चों को संस्कारित करने एवं सहनशीलता की शक्ति बढ़ाकर समाज को आगे बढ़ाने का आह्वाहन किया गया. सफल कार्यक्रम के लिए महिला प्रकोष्ठ का समाज के महामंत्री प्रमोद दुबे द्वारा आभार व्यक्त किया गया.

ये भी पढ़ें: यूपी, बिहार-दिल्ली और... छठ पर्व पर कहां-कहां रहेगी छुट्टी? बैंक और स्कूल रहेंगे बंद, जानें पूरी डिटेल