यूपी, बिहार-दिल्ली और... छठ पर्व पर कहां-कहां रहेगी छुट्टी? बैंक और स्कूल रहेंगे बंद, जानें पूरी डिटेल

यह त्योहार विशेष रूप से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर भारत के कई राज्यों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान कई राज्यों और शहरों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है, जिससे लोग अपने परिवार और पूजा-पाठ के कार्यक्रमों में शामिल हो सकें.

Chhath Puja 2025 Bank and School Holidays on Oct 27-28 Check Your City List
Image Source: ANI

Chhath Puja Holidays 2025: देशभर में छठ पूजा का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. यह त्योहार विशेष रूप से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर भारत के कई राज्यों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान कई राज्यों और शहरों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है, जिससे लोग अपने परिवार और पूजा-पाठ के कार्यक्रमों में शामिल हो सकें. साथ ही बैंक भी इन दिनों बंद रहेंगे, इसलिए लोगों के लिए जरूरी है कि वे अपने बैंकिंग कामों की योजना पहले से बना लें.

RBI ने जारी की बैंक हॉलिडे लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंक हॉलिडे की सूची पहले से जारी करता है. इसमें यह बताया जाता है कि किस दिन किन राज्यों या शहरों में बैंक बंद रहेंगे. यह जानकारी खासतौर पर त्योहारों के समय महत्वपूर्ण होती है, ताकि लोग अपने वित्तीय कामों को समय पर निपटा सकें और फेस्टिव सीजन का आनंद बिना किसी बाधा के उठा सकें.

छठ पूजा पर बैंकों और स्कूलों की स्थिति

छठ पूजा के मुख्य दिन यानी 27 अक्टूबर 2025 को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. विशेष रूप से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बैंकिंग सेवाएं इस दिन उपलब्ध नहीं होंगी. वहीं दिल्ली में भी छठ पूजा के सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए सभी स्कूल बंद रहेंगे. उपराज्यपाल और सीएम रेखा गुप्ता द्वारा इस छुट्टी की आधिकारिक मंजूरी दी गई है.

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में छुट्टियां

बिहार में छठ पूजा को लेकर 29 अक्टूबर तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. झारखंड में भी 27 अक्टूबर को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, क्योंकि यह राज्य पहले बिहार का हिस्सा था और यहां लोग उसी श्रद्धा के साथ छठ मनाते हैं. पश्चिम बंगाल में 27 और 28 अक्टूबर को छठ पूजा और 31 अक्टूबर को जगद्धात्री पूजा के लिए स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है.

उत्तर प्रदेश में अवकाश का हाल

उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिले जैसे वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, देवरिया, कुशीनगर और सोनभद्र में छठ पर्व पूर्व पर मनाया जाता है. हालांकि इन जिलों में आधिकारिक रूप से स्कूल बंद होने की सूचना नहीं दी गई है. बलिया और लखनऊ में छुट्टी घोषित की गई है, जबकि दिल्ली से सटे नोएडा में छठ की छुट्टी नहीं है.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू ने किया यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन, कहा - स्वास्थ्य सेवा राष्ट्रीय विकास का अभिन्न अंग