वैभव सूर्यवंशी के फैंस को होगी मायूसी! आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू पर कोच का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Vaibhav Sooryavanshi In Ireland: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज बेलफास्ट के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिलेगा.

Disappointment Vaibhav Suryavanshi fans Coach major statement regarding his debut against Ireland
Image Source: Social Media

Vaibhav Sooryavanshi In Ireland: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज बेलफास्ट के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिलेगा. आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें पहली बार भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है, लेकिन पहले ही मैच में उनके खेलने की संभावना फिलहाल कम नजर आ रही है.

क्या पहले मैच में मिलेगा मौका?

मैच से पहले भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने वैभव सूर्यवंशी के चयन को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ किसी नए खिलाड़ी को मौका देने के लिए टीम में अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी को बाहर नहीं किया जाएगा.

कोटक ने कहा कि वैभव एक बेहतरीन प्रतिभा हैं और उन्हें भविष्य में अपनी काबिलियत दिखाने के कई मौके मिलेंगे. लेकिन टीम मैनेजमेंट किसी ऐसे खिलाड़ी को बाहर नहीं करेगा जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो. उनका मानना है कि टीम का संतुलन बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है.

टीम मैनेजमेंट लेगा अंतिम फैसला

बैटिंग कोच ने आगे कहा कि प्लेइंग इलेवन का फैसला पूरी तरह टीम मैनेजमेंट करेगा. मैच की जरूरत और रणनीति को देखते हुए अंतिम टीम चुनी जाएगी. उन्होंने कहा कि किसी युवा खिलाड़ी को मौका देना अच्छी बात है, लेकिन ऐसा करते समय यह भी ध्यान रखना होता है कि किसी दूसरे खिलाड़ी के साथ अन्याय न हो. दोनों बातों के बीच संतुलन बनाना जरूरी है.

आईपीएल में किया था शानदार प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा था. कम उम्र में बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी करने के कारण उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली. अब फैंस को इंतजार है कि वह कब टीम इंडिया की जर्सी में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलेंगे.

  • भारत vs आयरलैंड पहला टी20: जरूरी जानकारी
  • मैच: भारत बनाम आयरलैंड, पहला टी20
  • स्थान: काउंटी ग्राउंड, बेलफास्ट
  • टॉस: शाम 5:30 बजे (भारतीय समय)
  • मैच शुरू: शाम 6:00 बजे (भारतीय समय)
  • टीवी पर लाइव: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • मोबाइल और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: सोनी लिव ऐप

अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को जगह मिलती है या उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें- Welcome To The Jungle: नो लॉजिक, सिर्फ मैजिक! बिना दिमाग लगाए फुल टू टाइमपास है अक्षय कुमार का ये 'पागलपन'