पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की हालिया फिल्म ‘सरदार जी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर थोड़ी बहस जरूर छिड़ी, मगर इससे फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा. अब दिलजीत एक बार फिर चर्चा में हैं. but इस बार वजह है उनकी अगली फिल्में ‘बॉर्डर 2’ और ‘नो एंट्री 2’.
‘बॉर्डर 2’ के सेट से वायरल वीडियो
हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया पर एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो शेयर किया, जो उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ के सेट से शूट किया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के चलते शूटिंग रुकी हुई है, मगर सेट पर नज़रे कुछ और ही इशारा कर रही हैं. दिलजीत की इस क्लिप में उनके साथ दिखते हैं डायरेक्टर अनीस बज्मी और निर्माता बोनी कपूर—और यहीं से फैंस के बीच फिर से हलचल मच गई है.
‘नो एंट्री 2’ को लेकर क्या है सस्पेंस
दिलजीत के इस वीडियो में अनीस बज्मी के साथ उनकी बातचीत ने ‘नो एंट्री 2’ की अफवाहों को फिर से हवा दे दी है. पहले यह रिपोर्ट्स आई थीं कि दिलजीत को इस फिल्म में कास्ट किया गया था, जिसमें वरुण धवन और अर्जुन कपूर भी शामिल हैं. लेकिन बाद में खबरें सामने आईं कि शेड्यूलिंग कॉन्फ्लिक्ट के चलते दिलजीत फिल्म से बाहर हो गए हैं. मेकर्स ने भी इस बात को अप्रत्यक्ष रूप से स्वीकार किया था और कहा था कि फिल्मों की शूटिंग शुरू होने से पहले बदलाव होते रहते हैं. यह इंडस्ट्री में आम बात है. मगर अब दिलजीत खुद ‘नो एंट्री’ का जिक्र करते दिख रहे हैं. वीडियो में वह कहते हैं, अनीस बज्मी साहब मेरे फेवरेट डायरेक्टर्स में से हैं. वो ‘नो एंट्री’ वाले.. बस फिर क्या था—फैंस ने सवालों की बौछार कर दी क्या दिलजीत की ‘नो एंट्री 2’ में फिर से एंट्री हो गई है?
क्या वाकई हो रही है री-एंट्री?
हालात देखकर इतना तो तय है कि दिलजीत की फिल्म से जुड़ने या अलग होने की स्थिति अब भी फाइनल नहीं मानी जा सकती. एक तरफ ‘बॉर्डर 2’ में उनकी मौजूदगी कन्फर्म है. जहां वह वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ शूटिंग पूरी कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर ‘नो एंट्री 2’ में उनकी मौजूदगी पर फिर से अटकलें शुरू हो गई हैं. यदि दिलजीत वाकई फिल्म का हिस्सा नहीं होते, तो क्या वो ऐसे वीडियो साझा करते जिसमें अनीस बज्मी और बोनी कपूर के साथ उन्हें देखा जा रहा हो?
‘नो एंट्री 2’ की शूटिंग कब से?
अब तक मेकर्स ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी. हालांकि, जिस तरह दिलजीत ने ‘नो एंट्री’ का ज़िक्र किया है, वह फैंस को उम्मीद जरूर दे रहा है कि शायद वह फिर से टीम का हिस्सा बन सकते हैं.
फैन्स की क्या है मांग?
फैन्स का कहना है कि अगर दिलजीत फिल्म में वापस आ चुके हैं तो मेकर्स को जल्द ही स्पष्ट घोषणा करनी चाहिए. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो के बाद कई यूज़र्स ने लिखा सर, कन्फ्यूजन दूर कर दो… नो एंट्री में हो कि नहीं?
यह भी पढ़ें: मालिक की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, राजकुमार राव ने ऑडियंस को दिया सरप्राइज़