'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान को पछाड़ा, महज 16 दिनों में ही इस क्लब का बनी हिस्सा

Dhurandhar Box Office Collection: आदित्य धर की एक्शन-एडवेंचर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने की कगार पर खड़ी है. फिल्म को लेकर क्रेज सिर्फ दर्शकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इंडस्ट्री के दिग्गज नाम भी इसके मुरीद बन चुके हैं.

Dhurandhar beats Shahrukh Khan at the box office Rs 500 crore club in just 16 days
Image Source: Social Media

Dhurandhar Box Office Collection: आदित्य धर की एक्शन-एडवेंचर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने की कगार पर खड़ी है. फिल्म को लेकर क्रेज सिर्फ दर्शकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इंडस्ट्री के दिग्गज नाम भी इसके मुरीद बन चुके हैं. राम गोपाल वर्मा से लेकर अक्षय कुमार तक, कई बड़े फिल्ममेकर और सितारे सोशल मीडिया पर फिल्म की खुलकर तारीफ कर रहे हैं. हर दिन कोई न कोई चर्चित नाम ‘धुरंधर’ को लेकर लंबा पोस्ट लिख रहा है, जो इसके प्रभाव को और मजबूत करता है.

लेकिन असली ताकत दर्शक हैं, जिन्होंने थिएटर में फिल्म को लगातार सपोर्ट देकर इसे इस मुकाम तक पहुंचाया है. यही वजह है कि रिलीज के महज 16वें दिन ही फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है.

पहले और दूसरे हफ्ते में ही मजबूत पकड़

‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. पहले सात दिनों में फिल्म ने 207.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. इसके बाद दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं और कुल कलेक्शन बढ़कर 253.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों की दिलचस्पी बरकरार रहना इस बात का सबूत है कि फिल्म सिर्फ ओपनिंग के भरोसे नहीं, बल्कि कंटेंट और प्रेजेंटेशन के दम पर आगे बढ़ रही है.

बड़ी रिलीज के बावजूद नहीं रुकी कमाई

15वें दिन जब हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तब भी ‘धुरंधर’ के कारोबार पर खास असर नहीं पड़ा. फिल्म ने उस दिन भी 22.5 करोड़ रुपये का मजबूत कलेक्शन किया, जो इसकी स्टेइंग पावर को साफ दिखाता है.

16वें दिन नया रिकॉर्ड, 500 करोड़ से बस एक कदम दूर

16वें दिन यानी थर्ड सैटरडे को दोपहर 3:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 10.2 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसके साथ ही ‘धुरंधर’ का कुल घरेलू कलेक्शन 493.2 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. हालांकि, सैक्निल्क पर उपलब्ध आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं और दिन खत्म होने तक इनमें बदलाव संभव है.

फिल्म का ट्रेंड देखकर यह तय माना जा रहा है कि ‘धुरंधर’ 16वें दिन ही 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी.

सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली दूसरी भारतीय फिल्म

‘धुरंधर’ ने इस प्रदर्शन के साथ एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. यह फिल्म सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी है और बॉलीवुड की सबसे तेज 500 करोड़ी फिल्म बन गई है.

इस रेस में फिल्म ने ‘जवान’, ‘गदर 2’, ‘पठान’, ‘एनिमल’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर्स को भी पीछे छोड़ दिया है. केवल ‘पुष्पा 2’ ही ऐसी फिल्म है जिसने इससे तेज 500 करोड़ का आंकड़ा छुआ है.

बड़े सितारों की फिल्मों को छोड़ा पीछे

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों से सजी ‘धुरंधर’ ने शाहरुख खान, सनी देओल, प्रभास और रणबीर कपूर जैसे सुपरस्टार्स की फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं. यह उपलब्धि बताती है कि आज सिर्फ स्टार पावर नहीं, बल्कि दमदार कहानी और प्रस्तुति भी बॉक्स ऑफिस की दिशा तय कर रही है.

भारतीय सिनेमा की 13वीं 500 करोड़ी फिल्म

‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 13वीं फिल्म बनने जा रही है. यह उपलब्धि इसे ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर क्लब में शामिल कर देती है और आदित्य धर के करियर की सबसे बड़ी सफलता के रूप में उभरती है.

वर्ल्डवाइड कमाई भी शानदार

घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म का ग्लोबल परफॉर्मेंस भी जबरदस्त रहा है. सैक्निल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने सिर्फ 15 दिनों में वर्ल्डवाइड 739.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे आने वाले दिनों में इसका ग्लोबल कलेक्शन और बढ़ने की उम्मीद है.

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का दबदबा कायम

जिस रफ्तार से ‘धुरंधर’ आगे बढ़ रही है, उसे देखकर साफ है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में और बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है. दर्शकों का भरोसा, इंडस्ट्री का समर्थन और लगातार मजबूत कलेक्शन, इन तीनों के दम पर ‘धुरंधर’ साल की सबसे बड़ी फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर चुकी है.

यह भी पढ़ें- दूसरी बार मां बनने के बाद भारती सिंह ने शेयर की पहली VIDEO, कमेंट में लोगों ने कहा- काजू आ गया