रिलीज से पहले ही 'धुरंधर 2' का लोगों पर दिख रहा क्रेज, इस मामले में 'स्त्री 2' को पछाड़ा; जानें पूरी डिटेल

Dhurandhar 2 Records: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों काफी चर्चा में है. पहले पार्ट की रिलीज के बाद से ही फैंस इस फिल्म के दूसरे भाग का इंतजार कर रहे थे, जो अब 19 मार्च को खत्म होने वाला है.

Dhurandhar 2 was visible among the people even before its release beating Stree 2 paid preview
Image Source: Social Media

Dhurandhar 2 Records: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों काफी चर्चा में है. पहले पार्ट की रिलीज के बाद से ही फैंस इस फिल्म के दूसरे भाग का इंतजार कर रहे थे, जो अब 19 मार्च को खत्म होने वाला है. फिल्म में एक बार फिर रणवीर सिंह का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलेगा. उनके साथ संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

फिल्म की रिलीज में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है. खास बात यह है कि पेड प्रीव्यू शो की बुकिंग के मामले में ‘धुरंधर 2’ ने श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ दिया है.

पेड प्रीव्यू से पहले ही शानदार कमाई

फिल्म की आधिकारिक रिलीज से एक दिन पहले, यानी 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू शो आयोजित किए जाएंगे. इन शो की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़े काफी मजबूत दिखाई दे रहे हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, 9 मार्च दोपहर 2 बजे तक ‘धुरंधर 2’ के करीब 2 लाख 15 हजार 279 टिकट बिक चुके हैं. इन टिकटों के जरिए फिल्म ने लगभग 12.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. अभी पेड प्रीव्यू शो में कई दिन बाकी हैं और बुकिंग लगातार जारी है, इसलिए यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है.

‘स्त्री 2’ से आगे निकली फिल्म

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ साल 2024 की बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही थी. इस फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार भी नजर आए थे.

‘स्त्री 2’ ने अपने पेड प्रीव्यू शो से करीब 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि ‘धुरंधर 2’ रिलीज से कई दिन पहले ही इस आंकड़े को पार कर चुकी है. इससे साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है.

पहले पार्ट ने भी की थी रिकॉर्ड कमाई

‘धुरंधर’ के पहले भाग को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था. उस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. इसी वजह से अब दूसरे भाग से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं. पेड प्रीव्यू के लिए मिल रहे रिस्पॉन्स को देखकर माना जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ भी पहले पार्ट की तरह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर सकती है.

अक्षय खन्ना की वापसी पर सस्पेंस

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है. पहले भाग में उनका किरदार रहमान डकैत के रूप में दिखाया गया था, जिसकी कहानी वहीं खत्म हो गई थी.

हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दूसरे भाग में उनके किरदार की बैकस्टोरी दिखाई जा सकती है. फिल्म के ट्रेलर में भी उनकी एक छोटी झलक देखने को मिली है. फिलहाल मेकर्स ने इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन फैंस एक बार फिर अक्षय खन्ना को इस फिल्म में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.

ये भी पढ़ें- ‘Phool Pishi O Edward’ का महिला दिवस पर जारी हुआ फर्स्ट लुक, नंदिता रॉय और राइमा सेन ने पेश की नारीवाद की नई कल्पना