Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ही बजने लगा 'धुरंधर 2' का डंका, एडवांस बुकिंग में टूटेगा शाहरुख का रिकॉर्ड?

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

Dhurandhar 2 Advance Booking ranveer singh film release date
Image Source: Social Media

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1300 करोड़ रुपये की कमाई कर बड़ा रिकॉर्ड बनाया था, जिसके बाद अब इसके सीक्वल से भी भारी उम्मीदें लगाई जा रही हैं. फिल्म के मेकर्स फिलहाल प्रमोशन को लेकर ज्यादा खुलकर सामने नहीं आए हैं, लेकिन जल्द ही फैंस को ट्रेलर का सरप्राइज मिलने वाला है.

इस बीच फिल्म की ओवरसीज एडवांस बुकिंग ने रिलीज से पहले ही शानदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. विदेशों में शुरू हुई प्री-सेल्स ने कुछ ही दिनों में करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है. खासतौर पर अमेरिका (USA) में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जहां वीकेंड तक एडवांस बुकिंग से करीब 600 हजार डॉलर (लगभग 5.5 करोड़ रुपये) का कारोबार हो चुका है.

विदेशों में मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की ओवरसीज प्री-सेल्स इस हफ्ते की शुरुआत में शुरू हुई थी और शुरुआती आंकड़े काफी मजबूत नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार तक फिल्म की एडवांस बुकिंग लगभग 250 हजार डॉलर (करीब 2 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई थी. इसके अलावा गुरुवार यानी ओपनिंग डे के लिए करीब 100 हजार डॉलर की बुकिंग हुई.

वहीं शुक्रवार और शनिवार के शो के लिए भी लगभग 100 हजार डॉलर की एडवांस टिकट बिक्री दर्ज की गई है. इस तरह शुरुआती दिनों में ही फिल्म ने विदेशों में कुल मिलाकर करीब 600 हजार डॉलर की प्री-सेल्स हासिल कर ली है.

शाहरुख खान की फिल्म के रिकॉर्ड के करीब

अगर इस आंकड़े की तुलना की जाए तो बॉलीवुड फिल्मों में इस समय के आसपास एडवांस बुकिंग का बड़ा रिकॉर्ड पहले ‘जवान’ के नाम रहा है. उस फिल्म ने रिलीज से पहले लगभग 300 हजार डॉलर (करीब 2.75 करोड़ रुपये) की प्री-सेल्स हासिल की थी.

लेकिन ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस आंकड़े को लगभग दोगुना कर चुकी है. हालांकि अभी एडवांस बुकिंग जारी है और ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि रिलीज से पहले फिल्म की प्री-सेल्स 1.50 मिलियन डॉलर (करीब 13.74 करोड़ रुपये) तक पहुंच सकती है.

भारत में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

फिल्म को विदेशों में मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स से यह साफ है कि भारत में भी इसका प्रदर्शन दमदार रहने की संभावना है. खास बात यह भी है कि फिल्म का टकराव यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से टल गया है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ को ज्यादा स्क्रीन मिलने की उम्मीद है.

मेकर्स इस फिल्म को पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, जिससे न सिर्फ नॉर्थ इंडिया बल्कि साउथ इंडियन मार्केट में भी इसे अच्छा फायदा मिल सकता है.

ओवरसीज मार्केट में बड़ी उम्मीदें

अमेरिका में अब तक सिर्फ तीन बॉलीवुड फिल्में ही 10 मिलियन डॉलर (करीब 91 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई कर पाई हैं. उदाहरण के तौर पर ‘पठान’ ने रिलीज के पहले पांच दिनों में अमेरिका में करीब 6.65 मिलियन डॉलर (लगभग 60 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया था.

वहीं ऑस्ट्रेलिया में भी ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग से अब तक करीब 61 लाख रुपये की कमाई दर्ज की जा चुकी है.

पहली ‘धुरंधर’ फिल्म ने कनाडा में शानदार प्रदर्शन किया था, जबकि यूके में इसका प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा था और वह ऑल-टाइम रिकॉर्ड बनाने से चूक गई थी. हालांकि इस बार रिलीज का समय ईद के आसपास माना जा रहा है, जो आमतौर पर फिल्मों के लिए मजबूत बॉक्स ऑफिस सीजन होता है.

ये भी पढ़ें- ईरान-इजराइल जंग के बीच रूसी तेल खरीदेगा भारत! अमेरिका ने दी 30 दिन की छूट, क्यों बदला ट्रंप का मूड?