याखी दूस-दूस...दिमाग में चिपक गई गाने की धुन, लेकिन नहीं समझ आ रहे लिरिक्स? यहां सीखें

धुरंधर की रिलीज के बाद से ही एक गाना हर प्लेटफॉर्म पर आग की तरह फैल रहा है—Fa9la. फिल्म में रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना जैसे ही काले आउटफिट में मुस्कुराते हुए स्क्रीन पर उतरते हैं, थिएटर का माहौल मिनटों में चीयर्स, सीटियों और तालियों से भर जाता है.

Dhurandar BGM fa9la Song Lyrics and its meaning
Image Source: Social Media

धुरंधर की रिलीज के बाद से ही एक गाना हर प्लेटफॉर्म पर आग की तरह फैल रहा है—Fa9la. फिल्म में रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना जैसे ही काले आउटफिट में मुस्कुराते हुए स्क्रीन पर उतरते हैं, थिएटर का माहौल मिनटों में चीयर्स, सीटियों और तालियों से भर जाता है. सोशल मीडिया पर भी यही हाल है. इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स और टिकटॉक वीडियो—हर जगह Fa9la की बीट्स गूंज रही हैं. माना जा रहा है कि यह ट्रैक इस साल की हर पार्टी का अनिवार्य हिस्सा बनने वाला है.

अक्षय खन्ना का ऑल-ब्लैक लुक, उनकी खतरनाक मुस्कान और Fa9la की तेज-तर्रार बीट्स—ये कॉम्बिनेशन दर्शकों को इतना बांध लेता है कि एक पल को रणवीर सिंह जैसे बड़े स्टार भी बैकग्राउंड में ही दिखते हैं. दरअसल, यह गाना बहरीन से आने वाला एक असली अरबी रैप है, जिसे फ्लिपेराची और डैफी ने गाया है. डीजे आउटलॉ द्वारा तैयार की गई इसकी बीट्स इतनी फास्ट और विदेशी वाइब लिए हुए हैं कि भारतीय दर्शकों के लिए यह गाना एक ताजगी भरा एक्सपीरियंस बनकर सामने आया है.

क्या मतलब होता है Fa9la का?

भारत में ज्यादातर लोग इस शब्द की स्पेलिंग, प्रननसिएशन और असली अर्थ को लेकर कन्फ्यूज दिख रहे हैं. बहरीन में बोली जाने वाली अरबी में FA9LA (फ़स्ला) का मतलब होता है—मस्ती, धमाल, हाई एनर्जी, फन टाइम या वह पल जब इंसान पूरी तरह वाइब में खोकर पागलपन वाली खुशी महसूस करता है. यानी इसे "खुले दिल से की गई मस्ती के मूड" के रूप में समझा जा सकता है.

यहां दूर करें कंफ्यूजन

हिंदी बोलने वाले लोग ऐसे गा सकते हैं
याखी दूस दूस इंदी खोश फस्ला
याखी तफूज तफूज वल्लाह खोश रक्सा
याखी दूस दूस इंदी खोश फस्ला
याखी तफूज तफूज वल्लाह खोश रक्सा

इंदी लक रक्सा कवीया या अल-हबीब
इस्माहा सबूहा ख़तबहा नसीब
मिड येदक जिंक बटाती कफ़
वा हेज़ जित्फ़िक हील खल्लिक शदीद
आतीनी रक़्सत अल-फ़रीसा
ज़िद अलीहा श्वाय इंदी बीज़ा
हक़ अल-मुह्तर इल्लि नआरिफुह सईदा
इल्लि मसव्विल्ली फ़ीहा अना हेबा
इल स्विली रक्सा
बिया आतीनी वाहिद कर्क यल्ला
यिबा तिसअ सैयारा बेलीस यल्ला
यल्ला
सूली रक्सा तानिया
रक़्सत अल-बतरीक वला सिक्स-एट

धुरंधर में Fa9la को क्यों चुना गया?

हालांकि यह एक पार्टी ट्रैक है, लेकिन फिल्म में इसे अक्षय खन्ना के खतरनाक और स्टाइलिश किरदार रहमान डकैत की एंट्री के लिए बैकग्राउंड थीम बनाया गया है. जैसे ही यह गाना शुरू होता है, उसकी हाई-बीट एनर्जी पूरी स्क्रीन का टोन बदल देती है और रहमान डकैत की प्रजेंस को और मजबूत बनाती है.

सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा है वायरल?

फ्लिपेराची और डैफी का यह अरबी रैप इसलिए भी चर्चाओं में है क्योंकि बॉलीवुड दर्शकों के लिए यह भाषा, रिद्म और बीट्स एकदम नई हैं. इसकी धड़कन जैसी तेज रफ्तार और फंकी अरेबिक वाइब इसे अलग बनाती है. कई लोगों को यह गाना ‘एनिमल’ फिल्म के सुपरहिट ट्रैक ‘जमाल कुडू’ की याद भी दिला रहा है, जो भारत में अरेबिक म्यूजिक के प्रति बढ़ती दीवानगी को दिखाता है.

यह भी पढ़ें: सब पहुंचे लेकिन गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी में क्यों नहीं गई तान्या मित्तल? बेइज्जत करने का लगाया आरोप!