Dharmendra Bandage on Eyes: धर्मेंद्र के दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं. 89 साल की उम्र में भी वह इंस्टाग्राम पर अपने दिल की बातें शेयर करते रहते हैं. हाल ही में धर्मेंद्र को एक अजीब हालत में देखा गया, जिससे उनके फैंस काफी चिंतित हो गए. उन्हें मुंबई में एक अस्पताल के बाहर देखा गया था, जहां उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी. यह देख कर फैंस सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनके चहेते स्टार को क्या हुआ है.
धर्मेंद्र का हौसला और जोश
हालांकि, इस मुश्किल हालत में भी धर्मेंद्र की हिम्मत और जोश कहीं से भी कम नहीं हुआ. उन्होंने इस हालत में भी अपनी बातों से फैंस का दिल जीत लिया. धर्मेंद्र ने अपनी दोनों बाजुएं उठाकर कहा, "अभी बहुत दम है, अभी भी जान है. आंख का इलाज करा के आया हूं. लव यू मेरे दर्शकों, लव यू फैंस, मैं स्ट्रॉन्ग हूं." उनकी इन बातों को सुनकर हर कोई प्रेरित हो जाता है. इस उम्र में भी धर्मेंद्र का जीने का जज्बा वाकई काबिल-ए-तारीफ है. हालांकि, उन्होंने अपनी आंखों के इलाज के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उनके फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं.
यह भी पढ़े: तारक मेहता की 'बबिता जी' ने क्यों ठुकराया खतरों के खिलाड़ी शो का ऑफर, बताई वजह
फैंस का रिएक्शन
धर्मेंद्र के इस हौसले और जोश को देखकर फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, "आप जल्द ही एकदम फिट हो जाएंगे धर्मेंद्र सर." दूसरे ने कहा, "हौसला हो तो इनके जैसा." एक और शख्स ने लिखा, "इस उम्र में भी कितने जिंदा दिल और खुशमिजाज हैं." वहीं एक यूजर ने लिखा, "धर्मेंद्र का कोई जवाब नहीं, वो असल हीमैन हैं." धर्मेंद्र के फैंस उनके हौसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं. उनके चाहने वाले उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं.
धर्मेंद्र की फिल्मों का हाल
धर्मेंद्र अब भी फिल्मों में काम कर रहे हैं, और 89 साल की उम्र में भी सक्रिय हैं. हाल ही में उन्हें कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म "तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया" में देखा गया था. इसके अलावा, वह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" में भी नजर आए थे. दोनों फिल्मों में उनके छोटे लेकिन दमदार किरदारों को दर्शकों ने खूब सराहा. उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में फिलहाल कोई खास जानकारी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके नए पोस्ट फैंस के लिए लगातार आते रहते हैं.