Delhi Weather Update : Delhi बनी Shimla, 16 साल के ठंड का रिकॉर्ड टूटा

Delhi Weather Update Winter record broken

देश की राजधानी दिल्ली इस समय कड़ाके की ठंड और खतरनाक प्रदूषण की दोहरी मार झेल रही है. पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं ने दिल्ली को मानो एक ‘कोल्ड चैंबर’ में बदल दिया है, वहीं जहरीला स्मॉग लोगों की सांसों पर भारी पड़ रहा है. गुरुवार की सुबह दिल्ली के लिए इस सर्दी के मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह साबित हुई, जिसने कई पहाड़ी शहरों को भी ठंड के मामले में पीछे छोड़ दिया.