History Of Turkman Gate: दिल्ली के ऐतिहासिक तुर्कमान गेट का नाम एक बार फिर चर्चा में है. यह मामला एक बार फिर दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद गर्माया, जब ऐतिहासिक तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाए गए. इस कार्रवाई ने इलाके में जमकर बवाल मचाया और पुलिस बल की तैनाती, आंसू गैस और पत्थरबाजी के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई. इस घटना ने तुर्कमान गेट को एक बार फिर ऐतिहासिक और सामाजिक संदर्भों में लोगों के बीच ताजगी से उजागर किया.