Delhi Building Collapse: 5 मंजिला इमारत ले गई, 5 बड़े अफसरों की नौकरी! CM Rekha Gupta का बड़ा एक्शन!

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, CM रेखा गुप्ता ने कहा- खतरनाक इमारतों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई.

Bharat 24

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की दर्दनाक घटना के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौके पर पहुंचीं और एनडीआरएफ अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली. दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी घटनास्थल पर मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे वाली इमारत का करीब 80 फीसदी मलबा हटाया जा चुका है, जबकि बेसमेंट में मलबा अभी बाकी है. उन्होंने शुरुआती जानकारी के आधार पर बताया कि बेसमेंट में पानी भरा हुआ था और पुरानी इमारत में रिपेयर का काम चल रहा था. इसी दौरान इमारत के ढहने की बात सामने आई. सीएम रेखा गुप्ता के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 12 लोगों को निकाला गया है, जिनमें छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह लोग सुरक्षित हैं और उनका इलाज चल रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों के संपर्क में सरकार है और बच्चों को उचित इलाज मुहैया कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand News: CM Pushkar Singh Dhami ने लॉन्च की ‘CM युवा भविष्य निर्माण योजना’!