Uttarakhand News: CM Pushkar Singh Dhami ने लॉन्च की ‘CM युवा भविष्य निर्माण योजना’!

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योजना के जरिए युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण कोचिंग, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और सही रणनीति उपलब्ध कराई जाएगी.

Bharat 24

Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बेहतर अवसर और मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के सपनों को अवसर और अवसरों को सफलता में बदलने का सशक्त माध्यम है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि इस योजना की तैयारी पिछले काफी समय से की जा रही थी और इसे बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अच्छी कोचिंग, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए सिर्फ मेहनत करना पर्याप्त नहीं है. मेहनत सही दिशा में हो, इसके लिए बेहतर रणनीति और अच्छे शिक्षकों का मार्गदर्शन भी जरूरी है. इसके साथ ही लगातार अभ्यास और सही संसाधनों की उपलब्धता भी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

ये भी पढ़ें- Modi Cabinet Reshuffle: मोदी Cabinet में फेरबदल की आहट! PM Modi आज मंत्रियों के साथ करेंगे अहम बैठक