दिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसा कांड, प्राइवेट बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi Bus Gangrape Case: दिल्ली के रानी बाग इलाके में सोमवार देर रात एक महिला के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने शहर को हिला कर रख दिया.

Delhi Rani Bagh bus gangrape case police arrested two accused
Image Source: Freepik/Social Media

Delhi Bus Gangrape Case: दिल्ली के रानी बाग इलाके में सोमवार देर रात एक महिला के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने शहर को हिला कर रख दिया. 30 वर्षीय पीड़िता ने अपने हौसले और Presence of Mind के दम पर आरोपियों के चंगुल से बाहर निकलकर पुलिस तक घटना की सूचना पहुंचाई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में इस्तेमाल हुई निजी बस को जब्त कर लिया.

पीड़िता की बहादुरी से खुला मामला

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने महिला को जबरन बस में बैठाया और उसे निजी स्लीपर बस में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता ने किसी तरह अपनी जान बचाई और पास के थाना पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी दी. महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस की तेजी से कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात में और कोई शामिल था या नहीं. साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बस किस रूट पर चल रही थी और घटना के समय उसमें कौन-कौन मौजूद था.

साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की जांच

जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम ने बस की जांच कर अहम सबूत जुटाए हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे वारदात के हर पहलू को समझा जा सके. अधिकारियों का कहना है कि जांच में महिला के बयान के साथ तकनीकी सबूतों को भी शामिल किया जा रहा है ताकि केस मजबूत बनाया जा सके.

ये भी पढ़ें: कान में घोंपा पेंचकस, आंख निकाली... नवादा में खौफनाक वारदात, छात्र को बेरहमी से उतारा मौत के घाट