दिल्ली का मौसम फिर बदलेगा करवट, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. जहां बीते दिनों हल्की गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था, वहीं अब आसमान में बदलते रंग राहत का संकेत दे रहे हैं.

delhi rain forecast imd Weather Alert for three days
Image Source: ANI

Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. जहां बीते दिनों हल्की गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था, वहीं अब आसमान में बदलते रंग राहत का संकेत दे रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा, जिसमें बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है.

18 मार्च को बादलों के बीच हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 18 मार्च, बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. बीच-बीच में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा. रात के समय गरज-चमक के साथ बिजली कड़क सकती है और 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इस बदलाव के चलते तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है.

19 मार्च को आंधी और बारिश का असर

19 मार्च, गुरुवार को मौसम का प्रभाव और अधिक दिखाई देगा. दिनभर बादल छाए रहने के साथ दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाओं के साथ आंधी आने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है और कुछ स्थानों पर यह 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है. बिजली चमकने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं.

20 मार्च को भी जारी रहेगा बदला हुआ मौसम

20 मार्च, शुक्रवार को भी मौसम का यही रुख बना रहेगा. सुबह के समय हल्की बारिश होने की संभावना है और दिनभर बादल छाए रहेंगे. इस दिन तेज हवाएं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी, जहां अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

पहले भी मिल चुकी है राहत की झलक

इससे पहले भी राजधानी में बारिश ने मौसम को राहत भरा बना दिया था. रविवार को सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर हुई बारिश ने गर्मी के असर को कम किया. भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक लगभग आठ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी. सफदरजंग और लोधी रोड वेधशालाओं में 0.8-0.8 मिलीमीटर और पालम में 0.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई.

ये भी पढ़ें: दिल्लीवासियों को नवरात्र में जाम से मिलेगी राहत, मंदिरों के आसपास ट्रैफिक संभालने को पुलिस की खास तैयारी