Delhi-NCR Weather : अगले 24 घंटे में विकराल रूप लेगा मौसम! हो जाएं सावधान

Delhi-NCR Weather will become severe in next 24 hours

Weather Today: देश के कई हिस्सों में जारी कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक उत्तर भारत समेत कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की स्थिति बन सकती है. इस बदलते मौसम का असर मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने 21 जिलों में शीतलहर (कोल्ड वेव) को लेकर अलर्ट जारी किया है, वहीं कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक सर्दी और बढ़ने की संभावना जताई गई है.