दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बंपर भर्ती! प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल के 828 पद खाली, UPSC ने निकाली वैकेंसी

Delhi School Recruitment 2026: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के साथ अब प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. शिक्षा निदेशालय के अधीन आने वाले स्कूलों में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के सैकड़ों पद लंबे समय से खाली हैं.

delhi-government-schools-upsc-principal-vice-principal-recruitment
Image Source: Social Media

Delhi School Recruitment 2026: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के साथ अब प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. शिक्षा निदेशालय के अधीन आने वाले स्कूलों में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के सैकड़ों पद लंबे समय से खाली हैं. अब इन रिक्तियों को सीधी भर्ती के जरिए भरने की तैयारी है. शिक्षा निदेशालय के मुताबिक, कुल 828 पदों पर संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC के माध्यम से नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें प्रिंसिपल के 124 और वाइस प्रिंसिपल के 704 पद शामिल हैं. दिल्ली में शिक्षा निदेशालय करीब 1090 सरकारी स्कूलों का संचालन करता है, ऐसे में इन नियुक्तियों से स्कूलों के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

प्रिंसिपल के 124 और वाइस प्रिंसिपल के 704 पद रिक्त

दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, दोनों पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल के कुल 950 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 475 पद सीधी भर्ती के लिए निर्धारित हैं. इनमें फिलहाल 124 पद खाली हैं. वहीं वाइस प्रिंसिपल के कुल 1670 स्वीकृत पदों में से 835 पद सीधी भर्ती कोटे के हैं और इनमें 704 पद वर्तमान में रिक्त बताए गए हैं. इस तरह सीधी भर्ती वाले दोनों कैडर में कुल 828 पदों पर नियुक्ति होनी है.

आधे पद UPSC से, बाकी प्रमोशन के जरिए भरे जाते हैं

प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों को भरने के लिए भर्ती और पदोन्नति का 50:50 का प्रावधान बताया गया है. यानी दोनों पदों के स्वीकृत पदों में से आधे पद सीधी भर्ती के जरिए और बाकी आधे पद प्रमोशन के माध्यम से भरे जाते हैं. प्रिंसिपल के प्रमोशन कोटे में करीब 250 पद भरे जा चुके हैं, जबकि लगभग 225 पद अभी भी रिक्त बताए जा रहे हैं. वहीं वाइस प्रिंसिपल के प्रमोशन कोटे के करीब 400 पद फिलहाल एडहॉक व्यवस्था के तहत संभाले जा रहे हैं और इसके बाद भी करीब 435 पद खाली बताए गए हैं.

828 नियुक्तियों से स्कूलों के प्रशासन को मिलेगी मजबूती

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रशासनिक पदों की बड़ी संख्या में रिक्तियां होने का असर स्कूलों के प्रबंधन और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर पड़ सकता है. वाइस प्रिंसिपल के 704 पदों को UPSC के जरिए भरने की प्रक्रिया खास तौर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि बड़ी संख्या में पद फिलहाल खाली हैं. वहीं प्रिंसिपल के 124 पदों पर होने वाली नियुक्तियां भी स्कूलों के नेतृत्व ढांचे को मजबूत करेंगी. अब उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 14 अगस्त तक का समय है और भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

ऐसे करें आवेदन

  • प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर आवेदन के लिए सबसे पहले की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद नाम और नंबर से रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल दर्ज करें.
  • अब निर्धारित वर्ग के अनुसार आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  • लास्ट में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें. 

ये भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए Income Tax में नौकरी! ₹56,900 तक सैलरी, जानिए पूरी डिटेल