लाल किला ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिवार को दी जाएगी आर्थिक मदद

Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद राजधानी में शोक और आक्रोश का माहौल है. इस घटना में कई निर्दोष लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं. अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस त्रासदी में प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे और राहत पैकेज का ऐलान किया है.

Delhi government big announcement for the victims of Red Fort blast financial assistance will be families
Image Source: ANI

Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद राजधानी में शोक और आक्रोश का माहौल है. इस घटना में कई निर्दोष लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं. अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस त्रासदी में प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे और राहत पैकेज का ऐलान किया है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपना बयान साझा करते हुए कहा, “दिल्ली में हुई यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना पूरे शहर के लिए गहरा सदमा है. इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएँ उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है या जो घायल हुए हैं. हम सभी पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद और सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार इस हादसे से प्रभावित प्रत्येक परिवार को वित्तीय और चिकित्सकीय सहायता प्रदान करेगी, ताकि कोई भी पीड़ित आर्थिक तंगी या इलाज की कमी का सामना न करे.

 किसे कितना मुआवजा मिलेगा?

मुख्यमंत्री द्वारा घोषित राहत पैकेज के तहत मृतकों के परिवार को ₹10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा. स्थायी रूप से विकलांग (अक्षम) घायलों को ₹5 लाख की सहायता राशि दी जाएगी. गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹2 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी.

सभी घायलों का इलाज दिल्ली सरकार के खर्चे पर किया जाएगा, और उन्हें राजधानी के सरकारी या निजी अस्पतालों में नि:शुल्क मेडिकल सुविधा दी जाएगी. सरकार ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह हर पीड़ित परिवार से संपर्क स्थापित करे और राहत राशि शीघ्र जारी करे.

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा, “दिल्ली की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस, एनडीआरएफ और मेडिकल टीमें चौबीसों घंटे राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं.”

गृहमंत्रालय और दिल्ली पुलिस के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए एक विशेष नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जो पीड़ित परिवारों को सहायता, जानकारी और दस्तावेजी प्रक्रिया में मार्गदर्शन प्रदान करेगा.

यह भी पढ़ें- किसी भी सूरत में दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा... दिल्ली धमाके पर अमित शाह ने जांच एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश