Delhi: छठ पर्व को भव्यता से मनाने की तैयारी, 20 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण; बस कोर्ट के "हां" का इंतजार

Chhath Puja On Yamuna: पूर्वांचल और बिहार के लोगों के लिए छठ पूजा एक अत्यंत पवित्र और खास त्योहार है, जो श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. इस बार छठ पूजा 25 से 28 अक्टूबर के बीच होगी और दिल्ली में भी इस त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं. 

Delhi celebrate Chhath festival with grandeur construction of a 20-km long corridor
Image Source: ANI/ File

Chhath Puja On Yamuna: पूर्वांचल और बिहार के लोगों के लिए छठ पूजा एक अत्यंत पवित्र और खास त्योहार है, जो श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. इस बार छठ पूजा 25 से 28 अक्टूबर के बीच होगी और दिल्ली में भी इस त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं. 

राजधानी दिल्ली में हर साल लाखों पूर्वांचालियों के द्वारा छठ पूजा मनाई जाती है, इसलिए इस बार दिल्ली सरकार ने यमुना तट पर विशेष इंतजाम करने का मन बनाया है.

यमुना तट पर 20 किलोमीटर लंबा छठ कॉरिडोर होगा तैयार

छठी मैया फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप दुबे ने बताया कि हाल ही में दिल्ली के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा के साथ छठ पूजा को लेकर बैठक हुई है. इस बैठक में तय हुआ कि यमुना के तट पर एक बड़ा कॉरिडोर बनाया जाएगा जो हरियाणा से दिल्ली तक फैला होगा, करीब 20 किलोमीटर लंबा. इस कॉरिडोर में सभी श्रद्धालु अपनी पूजा विधि से छठ पूजा कर सकेंगे.

प्रदूषण को लेकर लगी रोक पर फिर होगा विचार

यमुना तट पर छठ पूजा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले रोक लगा रखी है, क्योंकि याचिका में कहा गया था कि पूजा के दौरान यमुना नदी और प्रदूषित हो सकती है. हालांकि, छठ पूजा के आयोजकों का कहना है कि यह त्योहार प्रकृति की पूजा है और इससे किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता.

दिल्ली सरकार हाईकोर्ट से मांगेगी छूट

संदीप दुबे के अनुसार, दिल्ली सरकार इस बार दशहरे के बाद यमुना तट पर छठ पूजा के लिए हाईकोर्ट से अनुमति मांग सकती है. सरकार का दावा है कि वे पूजा के दौरान नदी और आस-पास के क्षेत्र को पूरी तरह साफ-सुथरा रखेंगे, प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध जैसे कड़े कदम उठाए जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने लॉन्च की BSNL की 4G सर्विस, स्‍वदेशी तकनीक पर तैयार हुआ है नेटवर्क, कब आएगी सरकारी 5G?