क्या आज से खुल जाएंगे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट? पढ़ें DMRC का अपडेट

Delhi Car Blast: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम को तेज धमाकेदार हमला हुआ था. जिसके बाद से ही दिल्ली दहल गई. सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. इसी क्रम में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए DRMC ने दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया था.

Delhi Car Blast DMRC Update on lal quila metro station will open or not
Image Source: Unsplash

Delhi Car Blast: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम को तेज धमाकेदार हमला हुआ था. जिसके बाद से ही दिल्ली दहल गई. सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. इसी क्रम में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए DRMC ने दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया था. अगला आदेश 13 नवंबर को सामने आना था. जिसके कारण लोग यह जानना चाहते हैं कि मेट्रो स्टेशन खुलेगा या नहीं. 

DMRC की ओर से जारी हुए आदेशानुसार दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन्स के गेट अगले आदेश तक बंद रखे जाने वाले हैं. हालांकि बाकी स्टेशन्स सामान्य रूप से जारी रहेंगे. लेकिन अब और अगले आदेश तक बंद रखने की सूचना सामने आई है. इस आदेश का पालन लोगों को करना होगा. डीएमआरसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यात्रियों की सुरक्षा जांच वॉयलेट लाइन पर और भी सख्त कर दी गई है. हालांकि, मेट्रो ट्रेन का संचालन सामान्य रूप से जारी है.

घायलों का इलाज जारी, अस्पताल में सुरक्षा कड़ी

इस भीषण धमाके में घायल हुए  लोगों को तुरंत लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल ले जाया गया. आपात स्थिति ऐसी थी कि कुछ घायलों को खुले टेंपो और निजी वाहनों में अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल परिसर में अफरातफरी और बेचैनी का माहौल देखा गया। चिकित्सा स्टाफ बिना समय गंवाए घायलों को एक-एक कर अंदर ले जा रहा था. दिल्ली पुलिस ने अस्पताल के चारों ओर सख्त सुरक्षा घेरा बना दिया है. मीडिया और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. चारों तरफ गम, चिंता और डर का माहौल है  कोई अपने परिजन को ढूंढ रहा है, तो कोई हादसे की खबर सुनकर स्तब्ध है.

शहर में कड़ी चौकसी

दिल्ली पुलिस ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके जैसे  चांदनी चौक, जामा मस्जिद, कश्मीरी गेट और इंडिया गेट क्षेत्र  में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है. जांच एजेंसियां अब धमाके के मास्टरमाइंड और संभावित नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं. 

यह भी पढ़ें: कश्मीर का डॉक्टर उमर ही दिल्ली कार ब्लास्ट था मास्टरमाइंड, DNA रिपोर्ट से हुई पहचान, कैसे हुआ खुलासा?