Delhi Car Blast: राजधानी दिल्ली सोमवार की शाम उस समय दहल गई जब लाल किले के पास धमाका हुआ. इस धमाके की गूंज अभी भी कानों से निकली नहीं. जानकारी अनुसार ब्लॉस्ट लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास हुआ. घटना घटने के दौरान ऐसा मंजर था कि आसपास की गाड़ियाों के भी परखच्चे उड़ गए. जाहिर है ऐसे हादसों में अफरा-तफरी का माहौल रहता है.
अब मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है. हालांकि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में सबसे बड़ा सवाल सामने आ रहा है कि आखिर इस ब्लास्ट के पीछे है कौन. एक सवाल ये भी कि क्या ये हमला फिदायीन हमला तो नहीं? फिलहाल मामले पर जांच जारी है. लेकिन जांच पड़ताल में ही कई बड़े खुलासे किए डा रही है. आतंकी हमले की भी पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है.
बंद रहेंगे बाजार
इस घटना के बाद दिल्ली लाल किले के आस-पास की दुकानें बंद कर दी गई हैं. बता दें कि मंगलवार को चांदनी चौक बंद रहने वाला है. अब तक 8 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया है, कई घायल भी हुए हैं. इसी क्रम में चांदनी चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय भार्गव ने कहा कि चांदनी चौक में दुकानें मंगलवार को बंद रहेंगी, क्योंकि धमाके के बाद व्यापारियों में भय व्याप्त है. भार्गव की दुकान विस्फोट स्थल से कुछ सौ मीटर की दूरी पर है. उन्होंने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि उनकी पूरी इमारत हिल गई.
रोजाना विजिट करते हैं लाखों लोग
आपको बता दें कि चांदनी चौक को एशिया की सबसे बड़ी मार्केट भी कहा जाता है. अब रोजाना इस मार्केट में तकरीबन 4 से 6 लाख लोग रोजाना विजिट करते हैं. यह कारण है कि इसे ऐशिया की सबसे बड़ी मार्केट कहा जाता है. चांदनी चौक देश के सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक भी है. यहा थोक में शादी के कपड़े, ज्वेलरी, इलेक्ट्रोनिक का सामान समेत घरेलू सामान जैसे मसाले कई तरह के सामान मिलते हैं.
मार्केट बंद तो कितना होगा नुकसान
वहीं जाहिर है यदि मार्केट बंद रहेगी तो नुकसान होना तय है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चांदनी चौक में 50 लाख करोड़ रुपये का सालाना कारोबार होता है. ऐसे में अगर एक दिन बाजार बंद किया जाता है, तो इस एक दिन में तकरीबन 14 हजार करो़ड़ रुपये का नुकसान तय है. यह आंकड़ा इन रिपोर्ट्स के आधान पर ही बेस्ड है. दिल्ली के एक अन्य प्रमुख बाजार, सदर बाजार में अनुमानित डेली ट्रांजेक्शन 300 करोड़ रुपए है. चांदनी चौक का कारोबार, इसके साइज और कसटमर्स की संख्या को देखते हुए, पीक सीजन के दौरान इसके बराबर या इससे ज्यादा होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन आया सामने, कई बार बेची गई थी कार, पुराने मालिक को हिरासत में लिया