Dehradun Bridge Collapse: पहली बारिश में धंस गया ₹16 करोड़ का नया पुल! कौन है जिम्मेदार? |Corruption

Dehradun Bridge Collapse: देहरादून के नंदा की चौकी में टोंस नदी पर बना 16 करोड़ रुपये का नया पुल पहली ही बारिश में धंस गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं.

Bharat 24

Dehradun Bridge Collapse: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हाल ही में तैयार किया गया एक नया पुल पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया. पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर नंदा की चौकी के पास टोंस नदी पर बने इस पुल का एक हिस्सा धंसने से लोगों में नाराजगी है. करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल की हालत देखकर स्थानीय लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, नंदा की चौकी स्थित टोंस नदी पर हाल ही में इस पुल का निर्माण कराया गया था. यह पुल देहरादून से प्रेमनगर की ओर जाने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग माना जाता है. लेकिन पहली ही बरसात में पुल के एक हिस्से में बड़ा गड्ढा हो गया और सड़क धंस गई, जिससे पुल को भारी नुकसान पहुंचा है.

ये भी पढ़ें- PM Modi की 'मंगल मिलन' बैठक आज! NDA सांसदों को देंगे बड़ा संदेश | NDA Meeting | Breaking News