PM Modi की 'मंगल मिलन' बैठक आज! NDA सांसदों को देंगे बड़ा संदेश | NDA Meeting | Breaking News

NDA Meeting Today: संसद के मानसून सत्र के बीच आज एनडीए की 'मंगल मिलन बैठक' होगी. सुबह 9:30 बजे पीएम मोदी सांसदों को संबोधित करेंगे.

Bharat 24

NDA Meeting Today: संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अहम 'मंगल मिलन बैठक' आयोजित होगी. यह बैठक सुबह 9:30 बजे संसद भवन परिसर में होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए के सांसदों को संबोधित करेंगे. मानसून सत्र के दौरान हर मंगलवार एनडीए संसदीय दल की बैठक होती है, लेकिन इस बार इसे 'मंगल मिलन बैठक' नाम दिया गया है.

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के मौजूदा सत्र, सरकार की प्राथमिकताओं और सदन में एनडीए की रणनीति को लेकर सांसदों से चर्चा कर सकते हैं. मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के लगातार हमलों और विभिन्न मुद्दों पर जारी बहस के बीच इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. संसद के मानसून सत्र के दौरान एनडीए संसदीय दल की बैठक हर मंगलवार आयोजित की जाती है. पिछले मंगलवार भी प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में हिस्सा लिया था और सांसदों को संबोधित किया था. इस बार भी सभी सहयोगी दलों के सांसद बैठक में मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Parliament Monsoon Session: संसद में आज एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, छात्रों से जुड़े मुद्दों पर होगी बड़ी चर्चा