कोई भी एक्टर या फिर एक्ट्रेस अपने फैंस के सबसे करीबी होते हैं. फैंस क्या चाहते हैं, क्या पसंद है? ये खास तौर पर ध्यान रखना होता है. साथ ही बात जब ऐसे प्रोफेशन की हो तब तो ख्याल रखना लाजमी भी है. आज हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दीपिका पादुकोण से कुछ लोग नाराज हैं. अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर बयां कर रहे हैं.
दरअसल एक विज्ञापन में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुस्लिम परिधान अबाया पहना था. इस ड्रेस में उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं. जाहिर है कि तस्वीर वायरल होने पर सवाल होने ही थे. यूजर्स ने जमकर सवाल भी उठाया कि क्या उन्हें शेख जायद ग्रैंड मस्जिद के परिसर में शूटिंग के दौरान इसे पहनने के लिए मजबूर किया गया था.
आबू धाबी सरकार की हो रही आलोचना
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सिर्फ एक्टर और एक्टर्स को ही नहीं बल्कि आबू धाबी सरकार को भी नहीं छोड़ा और उनरी आलोचना करना शुरू कर दिया. लोगों का कहना है कि एक प्रार्थना स्थल का इस्तेमाल प्रचार करने में किया जा रहा है. जिस पर लोगों ने आपत्ति जताई है. जब आलोचना हुई तो दिपीका उसी तस्वीर के साथ काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल करने लगी. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लेकर ट्विट की संख्या बढ़ गई थी. अब आइए जान लेते हैं कि आखिर आलोचना में यूजर्स कह क्या रहे हैं?
Remember Deepika Padukone's video "My Choice"?
— Ankur Singh (@iAnkurSingh) October 7, 2025
"To wear a Bindi or not, my choice"
"I decide the clothes I wear"
Now Deepika Padukone has made video promoting Abu Dhabi tourism wearing Hijab.
What happened to "My Choice"? pic.twitter.com/y6bbIrqGYs
क्या कहता है सोशल मीडिया?
क्योंकि पोस्ट पर कई यूजर्स के कमेंट आई. एक यूजर लिखते हैं कि , 'संयुक्त अरब अमीरात ने मस्जिद के परिसर में मॉडलिंग की अनुमति देकर इसकी पवित्रता का उल्लंघन किया है. इसी तरह अपना पक्ष कई यूजर्स ने सामने रखा. लोगों का कहना है कि पर्यटक और आकर्षक के रूप में इसे बढ़ावा देना मुझे असहज करता है. कुछ का कहना है कि उन्होंने दीपिका को बुर्का पहना ही दिया.
सपोर्ट भी फुल
हालांकि ऐसा नहीं कि सिर्फ आलोचनाएं ही मिल रही है. जो लोग उनके फैंस है और दिल से चाहने वाले हैं, उनके सपोर्ट में उतर आए हैं. एक यूजर ने कहा कि उनका ये अलग अवतार देख कर काफी खुश हैं. आपको बता दें कि सिर्फ एक नहीं सोशल मीडिया पर कपल के कई फोटो वायरल हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें: शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा ने एल्विश यादव पर लगाए गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस