शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा ने एल्विश यादव पर लगाए गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों अपने ड्रामे और वाइल्ड कार्ड एंट्रीज को लेकर खूब सुर्खियों में है. हाल ही में शो में शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली है और उनके आने के बाद से ही घर का माहौल गरमा गया है.

Big Boss 19 Shehbaz slammed elvish yadav
Image Source: Social Media

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों अपने ड्रामे और वाइल्ड कार्ड एंट्रीज को लेकर खूब सुर्खियों में है. हाल ही में शो में शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली है और उनके आने के बाद से ही घर का माहौल गरमा गया है.

लेटेस्ट एपिसोड में शहबाज ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को लेकर कुछ ऐसी बातें कह दीं, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस को दो गुटों में बांट दिया है.

जब दोस्ती में दरार पड़ गई...

दरअसल, वीकेंड का वार एपिसोड में एल्विश यादव गेस्ट बनकर शो में नजर आए थे. हालांकि, शहबाज और एल्विश पहले से एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन शो में दोनों के बीच कोई खास बातचीत नहीं हुई. इससे पहले, जब जियो सिनेमा पर ऑडियंस को शहबाज और मृदुल तिवारी में से किसी एक को वोट देने के लिए कहा गया था, तब एल्विश ने मृदुल को सपोर्ट किया था. एल्विश ने खुलकर मृदुल के लिए वोट मांगे थे, जबकि शहबाज की अनदेखी कर दी थी. शहबाज का आरोप: “हमने उसके लिए सब किया, फिर भी…”

बिग बॉस हाउस के अंदर अमाल मलिक और जीशान कादरी से बातचीत के दौरान शहबाज ने कहा कि एल्विश हमारे घर आया था. हमने उसका अच्छे से स्वागत किया. उसके लिए कपड़े तक बनवाए. लेकिन जब मेरी और मृदुल की वोटिंग हो रही थी, तब उसने एकतरफा मृदुल को सपोर्ट किया. वो कह सकता था कि दोनों दोस्त हैं, पर उसने ऐसा नहीं किया. जबकि मेरी बहन शहनाज ने दोनों को मौका देने की बात कही थी. शहबाज ने आगे कहा कि एल्विश का यह रवैया उन्हें चुभ गया, क्योंकि उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि उनके साथ ऐसा व्यवहार होगा.

घरवालों की प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया पर हलचल

शहबाज की बातें सुनकर अमाल मलिक ने शहनाज की सोच की तारीफ करते हुए कहा कि सभी लोग एक जैसे नहीं होते. वहीं, जीशान कादरी ने भी शहबाज को समझाने की कोशिश की और कहा कि अगर कोई तेरे घर में आकर रहकर भी तेरा साथ नहीं दे रहा, तो वो उसकी सोच को दिखाता है, तेरी नहीं. इस बातचीत के टीवी पर आने के बाद एल्विश और शहबाज के फैंस सोशल मीडिया पर आमने-सामने आ गए हैं. एक तरफ लोग शहबाज के पक्ष में खड़े हैं, वहीं दूसरी ओर एल्विश के समर्थक उन्हें सही ठहरा रहे हैं.

अब सबकी नजरें एल्विश यादव की प्रतिक्रिया पर

फिलहाल एल्विश यादव ने इस पूरे मामले पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है. लेकिन जिस तरह से मामला तूल पकड़ रहा है, माना जा रहा है कि जल्द ही एल्विश की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया आ सकती है. बिग बॉस 19 का ये नया मोड़ दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प हो गया है, और आने वाले एपिसोड में इस मुद्दे पर और क्या खुलासे होते हैं, यह देखना रोचक होगा.

यह भी पढ़ें: बिग बॉस कन्नड़ के सेट पर ताला! इन नियमों के उल्लंघन पर KSPCB का बड़ा एक्शन, जानें क्या है पूरा मामला