Nag Ashwin Deepika Padukone: साइंस-फिक्शन और पौराणिकता के मेल से बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म "कल्कि 2898 एडी" ने दर्शकों के दिलों में जो गहरी छाप छोड़ी, उसका एक बड़ा हिस्सा था दीपिका पादुकोण का ‘सुमति’ किरदार. लेकिन अब जो खबर आई है, वो फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है. मेकर्स ने खुद पुष्टि की है कि दीपिका इस बिग बजट फ्रेंचाइज़ी के दूसरे भाग का हिस्सा नहीं होंगी.
और जैसे इतना ही काफी नहीं था, अब डायरेक्टर नाग अश्विन का एक "क्रिप्टिक पोस्ट" भी सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है. क्या ये इशारा है कि पर्दे के पीछे कुछ बड़ा तूफान आया है?
This is to officially announce that @deepikapadukone will not be a part of the upcoming sequel of #Kalki2898AD.
— Vyjayanthi Movies (@VyjayanthiFilms) September 18, 2025
After careful consideration, We have decided to part ways. Despite the long journey of making the first film, we were unable to find a partnership.
And a film like…
दीपिका की विदाई पर मेकर्स का आधिकारिक बयान
प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज़ ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, “यह आधिकारिक रूप से घोषित किया जाता है कि दीपिका पादुकोण #Kalki2898AD के अपकमिंग सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. यह निर्णय आपसी समझ और विचार-विमर्श के बाद लिया गया है.” दीपिका के बाहर होने की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, क्योंकि उन्होंने पहले पार्ट में एक सशक्त और इमोशनल किरदार निभाया था.
नाग अश्विन की पोस्ट, इत्तेफाक या इशारा?
इस सब के बीच डायरेक्टर नाग अश्विन ने X पर एक फैनमेड वीडियो शेयर किया, जिसमें कृष्णा की एंट्री को दिखाया गया है. लेकिन असली चर्चा उसके कैप्शन को लेकर है, जिसमें उन्होंने लिखा, “जो हो गया, उसे आप बदल नहीं सकते, लेकिन आगे क्या होगा, ये आप चुन सकते हैं.”
अब इसे फैंस दीपिका के बाहर होने से जोड़कर देख रहे हैं. क्या ये पोस्ट एक शांत लेकिन तीखा जवाब है? या ये सिर्फ एक सामान्य मोटिवेशनल लाइन थी? इस पर बहस जारी है.
Director #NagAshwin Insta Story.#Kalki2898AD #TeluguFilmNagar pic.twitter.com/wB4ncWon87
— Telugu FilmNagar (@telugufilmnagar) September 18, 2025
दीपिका की डिमांड बनी विवाद की वजह?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने अपनी फीस में 25% बढ़ोतरी की मांग की थी. साथ ही उन्होंने हर दिन सिर्फ 7 घंटे शूटिंग करने की शर्त रखी और अपने साथ सफर करने वाली 25 लोगों की टीम के लिए फाइव स्टार होटल में ठहरने और खाने-पीने का पूरा खर्च उठाने की डिमांड की. माना जा रहा है कि इन शर्तों को लेकर मेकर्स और दीपिका के बीच बातचीत बेनतीजा रही, जिसके बाद ये फैसला लेना पड़ा.
यह भी पढ़ें- क्या श्रद्धा कपूर ने कंफर्म किया अपना रिलेशन? बोलीं- कोई ऐसा ढूंढो जो ऐसे नखरे झेलें