Delhi Crime News: इस Mall की Parking में मिला शव, Mayur Vihar में फैली सनसनी

Dead body found in the parking lot of this mall in Delhi Mayur Vihar

राजधानी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक मॉल की पार्किंग में खड़ी कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस के अनुसार, उन्हें जानकारी मिली थी कि पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी के अंदर संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंचकर जब पुलिस ने कार की जांच की, तो अंदर एक शव मिला. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.