Dhurandhar 2 Controversy: फिल्मों को समाज का आईना कहा जाता है. कई फिल्में बेस्ड ऑन ट्रू स्टोरी होती हैं. फिल्मों का इंपैक्ट हर कोई जानता है और इसी इंपैक्ट से आज देश की राजनीति का एक हिस्सा डरा हुआ है. हम बात कर रहे हैं धुरंधर 2 की जिसमें एक किरदार पर फिलहाल हल्ला मचा है. यह किरदार है उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया अतीक अहमद का. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 के रिलीज होने के बाद से ही सिनेमाघरों और डिजिटल प्लेटफार्म पर फिल्म के कैरेक्टर्स को लेकर एक बज नजर आया. चर्चा यह भी है कि वो नाम भी इसमें है जो हूबहू यूपी के माफिया अतीक अहमद की तरफ प्रेजेंट किया गया.
ये भी पढ़ें- ईद के मौके पर मस्जिद पहुंचे थे ऑस्ट्रेलियाई पीएम, गुस्साई भीड़ ने क्यों खदेड़ा? जानें सबकुछ