Bakrid Sacrifice Guidelines: धर्म पर घमासान शहर शहर हिंदू मुसलमान बंगाल उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश या फिर दिल्ली आज तस्वीर कुछ ऐसी ही है कहीं पर कुर्बानी को लेकर तनाव तो कहीं जुम्मे की नमाज पर तनाव आज फिर देश के कई शहरों में धर्म के नाम पर घमासान छिड़ा हिंदू और मुसलमान आमने-सामने हैं. दिल्ली के प्रीतमपुरा में तनाव है. इलाके में मदरसे की दीवार को गिरा दिया गया और आरोप यह है कि मदरसा अवैध रूप से डीडीए की जमीन पर बनाया गया था. तो पश्चिम बंगाल में गौवंश की कुर्बानी को लेकर विवाद छिड़ा है. उत्तर प्रदेश में सड़क पर नमाज और मजार के मुद्दे पर तनाव है. जहां एक तरफ दो समुदाय आमने-सामने हैं तो दूसरी तरफ सियासी पारा है. प्रशासन अलर्ट पर है लेकिन सड़कों पर गुस्सा साफ है.
ये भी पढ़ें- प्रदेश में माफिया मिट्टी में मिल गए... देवरिया में बोले सीएम योगी, सपा और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना