CWG 2026 Breaking News: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय महिला मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है. 51 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली साक्षी चौधरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बधाई दी है. पीएम मोदी ने साक्षी की इस उपलब्धि को देश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में साक्षी की मेहनत, समर्पण और शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह जीत देश के करोड़ों लोगों को प्रेरित करेगी. महिला बॉक्सिंग में गोल्ड जीतकर साक्षी ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है. भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का यह दिन बेहद यादगार रहा. एक ही दिन में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल सात स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया. इनमें सबसे शानदार प्रदर्शन भारतीय बॉक्सर्स का रहा, जिन्होंने गोल्ड मेडल की झड़ी लगा दी.
ये भी पढ़े- Breaking News: बाढ़ प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार का ऐलान | Amit Shah | Hindi News