CCTV Surveillance Bihar: बिहार सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब अपराध करना या सड़क नियम तोड़कर बच निकलना आसान नहीं रहेगा.
इसके लिए पूरे राज्य में CCTV कैमरों का जाल बिछाने की योजना बनाई गई है. इस योजना का उद्देश्य न केवल राजधानी पटना, बल्कि बिहार के सभी 38 जिलों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है.
एडीजी सुधांशु कुमार का बयान
पुलिस मुख्यालय के एडीजी सुधांशु कुमार ने बताया कि पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और बिहारशरीफ में पहले से ही इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर काम कर रहे हैं. इन सेंटरों में लगे कैमरों की मदद से ट्रैफिक को नियंत्रित करने के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों का ऑनलाइन चालान भी किया जा रहा है.
उन्होंने यह भी कहा कि अब इसी स्मार्ट मॉडल को राज्य के सभी 9 डिविजनल हेडक्वार्टर पर लागू किया जाएगा. इन जगहों पर बड़े कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, ताकि कैमरों से आने वाले डेटा को तुरंत देखा और इस्तेमाल किया जा सके.
अगले चरण की योजना
योजना का दूसरा चरण उन 27 जिलों के लिए है, जो अभी पूरी तरह से इस तकनीक से जुड़े नहीं हैं. इन जिलों के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों की पहचान के लिए सर्वे का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है.
पटना में भी सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए 20 से 22 नई जगहों पर लेटेस्ट CCTV कैमरे लगाए जाने की योजना है. इससे राजधानी में अपराध और ट्रैफिक नियंत्रण दोनों में सुधार होगा.
इस पहल से होंगे दो बड़े फायदे
इस कदम से राज्य को दो बड़े फायदे होंगे:
इस पहल से बिहार के नागरिकों की सुरक्षा बढ़ेगी और राज्य में कानून-व्यवस्था और भी पुख्ता होगी.
ये भी पढ़े- जंग पर लगेगा ब्रेक! ईरान-अमेरिका के बीच बातचीत शुरू, ट्रंप बोले - 5 दिन पावर प्लांट पर नहीं होगा अटैक