मामी से हो गया प्यार, फिर भांजे ने मामा के साथ किया ऐसा कांड; सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

Rampur Murder Case: रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के सैदनगर में 13 मार्च की रात एक युवक का शव उसकी मोटरसाइकिल के पास मिला. शुरुआत में मामला एक साधारण सड़क हादसा लग रहा था, लेकिन शरीर पर मिले निशानों ने पुलिस को शक में डाल दिया.

crime Rampur Murder Case Fell in love with aunt then nephewa scandal with uncle You will be shocked
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Rampur Murder Case: रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के सैदनगर में 13 मार्च की रात एक युवक का शव उसकी मोटरसाइकिल के पास मिला. शुरुआत में मामला एक साधारण सड़क हादसा लग रहा था, लेकिन शरीर पर मिले निशानों ने पुलिस को शक में डाल दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि युवक की मौत गला घोंटने से हुई है. इसके बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की.

भांजे ने ही की हत्या

जांच में सामने आया कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक के भांजे वीरेंद्र ने अपने साथी जितेंद्र उर्फ छोटू के साथ मिलकर की थी. बताया गया कि वीरेंद्र अपनी मामी से एकतरफा प्यार करता था और इसी वजह से उसने अपने मामा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

शराब पिलाकर की वारदात

पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र अपने मामा को बहाने से खेत में ले गया. वहां उसने उन्हें बीयर पिलाई. जब वह नशे में हो गए, तो वीरेंद्र और उसके साथी ने मफलर से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी.

हादसा दिखाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपियों ने इसे एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश की. उन्होंने शव को बाइक पर बैठाया और उसे सड़क किनारे गिरा दिया, ताकि लगे कि यह सड़क हादसा है. लेकिन पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने उनकी यह चाल नहीं चल पाई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फिलहाल मामले में एकतरफा प्रेम के एंगल से आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- देश में लॉकडाउन लगेगा या नहीं? सरकार ने दे दिया जवाब, हरदीप सिंह पुरी ने बताई कैसी है तैयारी