बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की लिस्ट, कहां से किसे मिला टिकट?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. सभी प्रमुख दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा का सिलसिला शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 की देर रात अपनी पहली सूची सार्वजनिक कर दी है.

Congress releases list of candidates for Bihar elections
प्रतिकात्मक तस्वीर/ ANI

Congress Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. सभी प्रमुख दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा का सिलसिला शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 की देर रात अपनी पहली सूची सार्वजनिक कर दी है. इस लिस्ट में कुल 48 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिन्हें पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए मैदान में उतारने का फैसला किया है.

इस सूची में पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए कुल 24 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इससे पहले ही कई प्रत्याशियों को पार्टी की ओर से अधिकृत सिंबल (चुनाव चिह्न) भी सौंपा जा चुका था, जिससे इन नामों को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं.

नालंदा से कौशलेंद्र कुमार को टिकट

कांग्रेस ने इस बार नालंदा सीट से कौशलेंद्र कुमार को चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है. कौशलेंद्र कुमार क्षेत्र में एक सक्रिय नेता माने जाते हैं और पार्टी को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. वहीं, अन्य महत्वपूर्ण सीटों पर भी पार्टी ने नए और पुराने चेहरों को मौका दिया है.

गठबंधन और सीट बंटवारे की स्थिति

महागठबंधन में कांग्रेस की स्थिति को लेकर काफी चर्चाएं थीं. सूत्रों की मानें तो गठबंधन में कांग्रेस को लगभग 50 सीटें दिए जाने की संभावना जताई गई थी. ऐसे में यह पहली सूची इस बात का संकेत भी दे रही है कि पार्टी को आगे और कितनी सीटें मिल सकती हैं. हालांकि, अभी तक कांग्रेस की ओर से दूसरी सूची की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

48 सीटों पर घोषित उम्मीदवारों की सूची

  • बगहा- जयेश मंगल सिंह
  • नौतन- अमित गिरि
  • चनपटिया- अभिषेक रंजन
  • बेतिया- वसी अहमद
  • रक्सौल- श्याम बिहारी प्रसाद
  • गोविंदगंज- शशि भूषण राय
  • रीगा- अमित कुमार सिंह टुन्ना
  • बथनाहा- ई. नवीन कुमार
  • बेनीपट्टी- निलिनी रंजन झा
  • फुलपरास- सुबोध मंडल
  • फारबिसगंज- मनोज विस्वास
  • बहादुरगंज- प्रो. मस्वर आलम
  • कदवा- शकील अहमद खान
  • मनिहारी- मनोहर प्रसाद सिंह
  • कोढ़ा- पूनम पासवान
  • सोनबरसा- सरिता देवी
  • बेनीपुर- मिथिलेश कुमार चौधरी
  • सकरा- उमेश राम
  • मुजफ्फरपुर- विजेंद्र चौधरी
  • गोपालगंज- ओम प्रकाश गर्ग
  • कुचायकोट- हरि नारायण कुशवाह
  • लालगंज- आदित्य कुमार राजा
  • वैशाली- ई. संजीव सिंह
  • राजापाकड़- प्रतिमा कुमारी
  • रोसड़ा- ब्रज किशोर रवि
  • बछवाड़ा- शिव प्रकाश गरीब दास
  • बेगूसराय- अमिता भूषण
  • खगड़िया- डॉ. चंदन यादव
  • बेलदौर- मिथिलेश कुमार निषाद
  • भागलपुर- अजित कुमार शर्मा
  • सुल्तानगंज- ललन यादव
  • अमरपुर- जितेंद्र सिंह
  • लखीसराय- अमरेश कुमार
  • बरबीघा- त्रिशूलधारी सिंह
  • बिहारशरीफ- ओमैर खान
  • नालंदा- कौशलेंद्र कुमार
  • हरनौत- अरुण कुमार बिंद
  • कुम्हरार- इंद्रदीप चंद्रवंशी
  • पटना साहिब- शशांत शेखर
  • बिक्रम- अनिल कुमार सिंह
  • बक्सर- संजय कुमार तिवारी
  • राजपुर- विश्वनाथ राम
  • चेनारी- मंगल राम
  • करगहर- संतोष मिश्रा
  • कुटुंबा- राजेश राम
  • औरंगाबाद- आनंद शंकर सिंह
  • वजीरगंज- अवधेश कुमार सिंह
  • हिसुआ- नीतू कुमारी

चुनावी कार्यक्रम पर एक नजर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे. चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर 2025 को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर 2025 को होगी. राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान किया जाएगा. 14 नवंबर 2025 को मतगणना होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- RJD के टिकट पर छपरा से चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव! पत्नी के मना करने के बाद चर्चा तेज