Lok Sabha Elections 2024:
लोकसभा चुनाव 2024 को अब 2 दिन का ही समय बचा हुआ है. चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी ने अपनी एक और लिस्ट को जारी किया है. इस लिस्ट में 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. वहीं लिस्ट में शामिल नाम कन्हैया कुमार के नाम की काफी चर्चा इस समय काफी की जा रही है. बता दें कि कांग्रेस नेता कन्यहया कुमार को पार्टी ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ मैदान में उतारा है. दोनों उम्मीदवारों के बीच पूर्वी दिल्ली से मुकाबले की टक्कर होने वाली है.
मनोज तिवारी के सामने मैदान में कांग्रेस का यह नेता
लिस्ट में पेश किए गए नाम के अनुसार उत्तर पूरवी दिल्ली से कन्हैया कुमार लड़ने वाले हैं. वहीं जेपी अग्रवाल को चांदनी चौक से उम्मीदवार घोषित किया गया है. जेपी अग्रवाल के सामने बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल से सीधे मुकाबला होने वाला है. अदित राज को पार्टी ने उत्तर पश्चिम दिल्ली से उतारा है. वहीं वह भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले हैं.
Lok Sabha Elections 2024 | Congress releases another list of 10 candidates for the general elections.
— ANI (@ANI) April 14, 2024
Kanhaiya Kumar to contest from North East Delhi (against BJP North East Delhi candidate Manoj Tiwari), JP Agarwal to contest from Chandni Chowk (against BJP candidate from… pic.twitter.com/0c4oiZVIn9
इन 10 सीटों में इन राज्यों से उम्मीदवार के नाम घोषित
आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पहले 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर डाली है. इन 10 नामों में 6 नाम पंजाब की सीट से होने वाले हैं, तो वहीं 3नाम दिल्ली की सीट के लिए होंगे. शेष एक नाम इलाहाबाद से घोषित किया गया है. इस तरह पार्टी ने अपने 10 उम्मीवारों की लिस्ट को जारी किया है.
यह भी पढ़े: पीएम मोदी का केरल दौरा आज, 2 जनसभाओं को करेंगे संबोधित