Commonwealth Games 2026: ऋषिकांत सिंह ने भारत को दिलाया पहला रजत पदक, वेटलिफ्टिंग में दिखाया दम

Rishikant Singh CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत के खाते में पहला रजत पदक आ गया. यह शानदार काम वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह ने किया. उन्होंने पुरुषों के 60 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में रजत पदक जीतकर देश को दूसरा मेडल दिलाया.

Commonwealth Games 2026 Rishikant Singh wins India first silver medal weightlifting
Image Source: Social Media

Rishikant Singh CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत के खाते में पहला रजत पदक आ गया. यह शानदार काम वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह ने किया. उन्होंने पुरुषों के 60 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में रजत पदक जीतकर देश को दूसरा मेडल दिलाया. अपने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में ऋषिकांत सिंह ने कुल 264 किलोग्राम वजन उठाया. उन्होंने स्नैच में 121 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 143 किलोग्राम वजन उठाया.

गोल्ड के लिए आखिरी कोशिश, लेकिन नहीं मिली सफलता

ऋषिकांत सिंह के पास गोल्ड जीतने का मौका था. उन्होंने आखिरी प्रयास में 151 किलोग्राम वजन उठाने की कोशिश की, लेकिन क्लीन एंड जर्क में सफल नहीं हो सके. इसी वजह से वह स्वर्ण पदक से चूक गए.

मलेशिया के अनिक कासदान ने कुल 273 किलोग्राम (121 152) वजन उठाकर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वहीं, केन्या के जोशुआ मबोया ने 255 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता.

कौन हैं ऋषिकांत सिंह?

ऋषिकांत सिंह मणिपुर के इम्फाल वेस्ट के रहने वाले हैं. उन्होंने भारतीय सेना के स्पोर्ट्स सेटअप में ट्रेनिंग ली है. वह भारत के बेहतरीन हल्के वजन के वेटलिफ्टरों में गिने जाते हैं.

साल 2025 में अहमदाबाद में हुई कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था. इसी प्रतियोगिता में उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया था. इस शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी कॉमनवेल्थ गेम्स टीम में जगह पक्की हो गई थी.

करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

ऋषिकांत सिंह का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2025 की कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रहा. उस दौरान उन्होंने कुल 271 किलोग्राम वजन उठाया था. इसमें स्नैच में 120 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 151 किलोग्राम शामिल था.

2022 में किया था कॉमनवेल्थ गेम्स में डेब्यू

ऋषिकांत सिंह ने साल 2022 में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार हिस्सा लिया था. तब उन्होंने पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग में खेला था. अब ग्लास्गो 2026 में वह 60 किलोग्राम वर्ग में उतरे और रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया.

ये भी पढ़ें- ओडेसा पोर्ट पर फिर हमला, चार भारतीयों को ले जा रहे जहाज पर अटैक, जानें पूरा मामला