गर्मी में ठंडा पानी पीना सेहत के लिए कितना लाभदाई? कहीं ठंडक का एहसास सेहत को न दे नुकसान

Cold Vs Normal Water Benefits: गर्मियों का मौसम आते ही हर कोई तपती धूप, पसीने और लू से परेशान हो उठता है. ऐसे में लोग सबसे पहले राहत के लिए ठंडे पानी की तरफ दौड़ लगाते हैं. बर्फ डालकर या फ्रिज में रखा ठंडा पानी गले से उतरते ही एक पल को राहत जरूर देता है.

Cold Vs Normal Water Benefits drinking in summer
Image Source: Freepik

Cold Vs Normal Water Benefits: गर्मियों का मौसम आते ही हर कोई तपती धूप, पसीने और लू से परेशान हो उठता है. ऐसे में लोग सबसे पहले राहत के लिए ठंडे पानी की तरफ दौड़ लगाते हैं. बर्फ डालकर या फ्रिज में रखा ठंडा पानी गले से उतरते ही एक पल को राहत जरूर देता है. लेकिन क्या ये राहत वाकई शरीर के लिए फायदेमंद है? क्या गर्मियों में बर्फ जैसा ठंडा पानी पीना सुरक्षित है? आइए जानते हैं, साइंस और आयुर्वेद क्या कहते हैं.

ठंडा पानी: तात्कालिक ठंडक, लेकिन...

जब हम बहुत ठंडा पानी पीते हैं, तो वह शरीर के अंदरूनी तापमान (लगभग 37°C) से काफी नीचे होता है. इसका असर यह होता है कि शरीर को अचानक ठंडक महसूस होती है. लेकिन यह प्रभाव केवल कुछ मिनटों के लिए ही रहता है.

फिर क्या होता है?

शरीर को इस ठंडे पानी को अपनी सामान्य तापमान सीमा पर लाने के लिए अधिक ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है, जिससे ironically शरीर के अंदर गर्मी और पैदा होती है. यानी, जितना ठंडा पानी पीते हैं, शरीर उतना ही ज्यादा खुद को संतुलित करने में मेहनत करता है.

स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभाव

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और आयुर्वेद के अनुसार, बहुत ठंडा पानी नियमित रूप से पीना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है. पाचन तंत्र पर असर: ठंडा पानी पेट की ‘अग्नि’ यानी पाचन शक्ति को कम कर सकता है, जिससे अपच, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. गला और सर्दी-जुकाम: अत्यधिक ठंडा पानी पीने से गले में खराश, जुकाम और कभी-कभी सिरदर्द भी हो सकता है. मांसपेशियों की ऐंठन: अचानक शरीर को ठंडा करने से मसल क्रैम्प्स और चेस्ट टाइटनेस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

तो क्या पिएं गर्मियों में?

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखने के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं. सामान्य तापमान का पानी. हल्का ठंडा पानी (बिना बर्फ का). नारियल पानी. नींबू पानी. छाछ और बेल शरबत जैसे प्राकृतिक ड्रिंक्स. ये सभी पेय न केवल शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि डिहाइड्रेशन और गर्मी से होने वाली थकान से भी राहत पहुंचाते हैं.

यह भी पढ़ें: कोरोना से चाहिए फुल प्रोटेक्शन? तो सिर्फ ये मास्क लगाएं, सर्जिकल और कपड़े वाले मास्क लगाकर न लें रिस्क