बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' का जलवा बरकरार, चौथे दिन इतनी हुई कमाई, जानें कुल कलेक्शन

Cocktail 2 Box Office: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कॉकटेल 2' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के पहले वीकेंड में फिल्म ने भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में शानदार कमाई की.

Cocktail 2 continues its strong run at the box office here is the fourth-day earning and total collection
Image Source: Social Media

Cocktail 2 Box Office: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कॉकटेल 2' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के पहले वीकेंड में फिल्म ने भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में शानदार कमाई की. लगातार बढ़ती कमाई के दम पर फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए. हालांकि चौथे दिन यानी सोमवार को इसकी कमाई में थोड़ी कमी देखने को मिली.

चौथे दिन कितनी रही कमाई?

फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन भारत में करीब 6.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल नेट कमाई 54.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 65.03 करोड़ रुपये हो चुका है.

विदेशी बाजारों की बात करें तो फिल्म ने चौथे दिन लगभग 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके बाद ओवरसीज मार्केट में इसकी कुल कमाई 20.75 करोड़ रुपये पहुंच गई है. दुनियाभर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 85.78 करोड़ रुपये हो गया है.

फिल्म ने बनाए तीन बड़े रिकॉर्ड

'कॉकटेल 2' शाहिद कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. इसने उनकी फिल्म 'आर... राजकुमार' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और अब यह उनके करियर की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

कृति सेनन के करियर में भी यह फिल्म खास साबित हुई है. दुनियाभर की कमाई के मामले में यह उनकी टॉप फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है और 'हीरोपंती' के कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है.

इसके अलावा 'कॉकटेल 2' ने वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क़ होना है' की ग्लोबल कमाई को भी पार कर लिया है. इसी के साथ यह साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बन गई है.

फिल्म के बारे में

'कॉकटेल 2' का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है. यह साल 2012 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है. फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ बनाए हुए है.

 ये भी पढ़ें- 'राजा शिवाजी' से लेकर 'वेलकम टू द जंगल' तक... इस हफ्ते दर्शकों को मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज